1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में कोरोना का कहर जारी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला; अब तक 6078 की गई जान

इटली में कोरोना का कहर जारी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला; अब तक 6078 की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2020 10:33 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 10:33 am IST

इटली में लोम्बार्डी का उत्तरी क्षेत्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर 3776 लोगों की मौत हुई है और 28,761 केस कोरोना के सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बन गया है।

इटली में कोरोना का कहर जारी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला; अब तक 6078 की गई जान- India TV Hindi
इटली में कोरोना का कहर जारी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला; अब तक 6078 की गई जान

रोम: इटली में 21 फरवरी को देश के उत्तरी क्षेत्रों में महामारी फैलने के बाद से कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या वर्तमान में बढ़कर 63,927 हो गई है। कोरोनावायरस इमरजेंसी का प्रबंधन देखने वाले सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने कहा कि सोमवार को मौत के 601 नए मामले सामने आने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 6,077 हो गया है।

Related Stories

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डिपार्टमेंट के हवाले से कहा, रविवार तक दर्ज किए गए 59,138 मामलों में कुल संक्रमणों की संख्या 4,789 या 8 प्रतिशत बढ़ी। वहीं शनिवार को 793 लोगों की मौते के मुकाबले रविवार को 651 लोगों की मौत देखने को मिला, जिससे यह कहा जा सकता है कि मृत्यु का आंकड़ा दैनिक रूप से घट रहा है।

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के प्रमुख एंजेलो बोरेलेली ने सोमवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यद्यपि मामलों की पुष्टि वाले और लोगों की मौत वाले आंकड़ों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन पहले दिन की तुलना में अगले दिन संख्या में कमी आ रही है।"

इटली में लोम्बार्डी का उत्तरी क्षेत्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर 3776 लोगों की मौत हुई है और 28,761 केस कोरोना के सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बन गया है।

इससे पहले, रविवार को 651 लोगों की जान कोरोना से गई थी। शनिवार को एक दिन में सबसे ज़्यादा 793 मौतें हुई थीं। शुक्रवार को 627 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था। पिछ्ले तीन दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो लगातार तीसरे दिन मौत का आंकड़ा कम हुआ है। हालांकि, हेल्थ अथॉरिटी ने चेतावनी दी है कि देश में अभी भी मौजूद महामारी में कमी के रुझान की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश