1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: बच्चे का कटा हुआ सिर दिखाकर चीख-चीख कर बोल रही थी महिला, हां मैं आतंकी हूं

VIDEO: बच्चे का कटा हुआ सिर दिखाकर चीख-चीख कर बोल रही थी महिला, हां मैं आतंकी हूं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 01, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 02:38 pm IST

रूस के मास्को में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। राहगीर जैसे ही मेट्रो स्टेशन के बाहर आए तो वो नजारा देख दंग रह गए। नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर दिखा रही बुरका पहने एक महिला चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है।

Female terrorist - India TV Hindi
Female terrorist

मास्को: रूस के मास्को में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। राहगीर जैसे ही मेट्रो स्टेशन के बाहर आए तो वो नजारा देख दंग रह गए। नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर दिखा रही बुरका पहने एक महिला चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे अब तक काफी सारे लोग देख चुके हैं।

एक रूसी वेबसाइट की माने तो खबर सोमवार की है। लोग काम पर जाने के लिए अपने घरों से निकले ही थे तभी एक महिला की आवाज ने सभी का ध्यान खींच लिया। यह महिला अपने हाथ में दो साल के बच्चे का कटा हुआ सिर लिए थी और चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर इस महिला ने एक बैग से बच्चे का कटा हुआ सिर निकाला और लोगों से कहने लगी कि वो आतंकी है और खुद को उड़ा लेगी। 39 साल की यह महिला अल्लाह-हू-अकबर भी कह रही थी। हालांकि कुछ राहगीरों की फुर्ती काम आई और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

महिला की इस हरकत का सारा वाक्या एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला बार-बार खुद को उड़ा लेने की धमकी दे रही थी लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि महिला के पास किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश