1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में घृणा अपराध के मामले में पांच आरोपी

लंदन में घृणा अपराध के मामले में पांच आरोपी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2017 05:37 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 05:37 pm IST
five accused in hate crime case in london- India TV Hindi
five accused in hate crime case in london

लंदन: ब्रिटिश पुलिस ने आज कहा कि दक्षिणी लंदन में शरण चाहने वाले 17 साल के एक कुर्द-ईरानी लड़के पर घृणा अपराध से प्रेरित हमले के संदिग्ध मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। बीते शुक्रवार की रात क्र्रोयडोन इलाके में एक पब के बाहर करीब 20 लोगों के समूह ने एक लड़के पर उस वक्त हमला किया था जब वह अपने दो दोस्तों के साथ बस स्टॉप पर खड़ा था। यह लड़का यहां शरण की मांग कर रहा था।

पुलिस अधिकारी गैरी कैस्टल ने बताया, ऐसा समझा जाता है कि संदिग्धों ने इस लड़के को दौड़ाया और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, लड़के के सिर पर गंभीर चोट आई और चेहरे पर भी चोट लगी है।

कैस्टल ने हिंसा की घटना की निंदा की है। पुलिस का कहना है कि इस लड़के की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। लंदन के मेयर सादिक खान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि लंदन में इस तरह की घटना के लिए कोई स्थान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश