1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. शानदार खाने-पीने के आरोप के बाद फ्रांस के मंत्री ने दिया इस्तीफा

शानदार खाने-पीने के आरोप के बाद फ्रांस के मंत्री ने दिया इस्तीफा

 Reported By: PTI
 Published : Jul 16, 2019 08:49 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 08:49 pm IST

मीडिया में खबर आई थी कि फ्रांस के पर्यावरण मंत्री फ्रासंवा दि रूगी आलीशान जीवन जीते हैं और फिजूलखर्ची करते हैं।

french environment minister francois de rugy quits over...- India TV Hindi
french environment minister francois de rugy quits over reports of lavish dinners

पेरिस: आलीशान जीवन जीने और फिजूलखर्जी के आरोपों से घिरने के बाद फ्रांस के पर्यावरण मंत्री फ्रासंवा दि रूगी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

रूगी ने कहा, ‘‘मेरे परिवार को निशाना बनाकर मीडिया द्वारा की जा रही लीचिंग से मेरे लिए पीछे हटना जरूरी हो गया... मैंने आज सुबह अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया।’’

वह सरकार में प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप के बाद दूसरे नंबर पर थे। मीडिया में खबर आई थी कि वह आलीशान जीवन जीते हैं और फिजूलखर्ची करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश