1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी : हजार किलो का बम देख शहर खाली कराया गया

जर्मनी : हजार किलो का बम देख शहर खाली कराया गया

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 09:23 am IST,  Updated : May 28, 2015 12:16 pm IST

बर्लिन: जर्मनी के चौथे सबसे बड़े शहर कोलोन के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार को एक हजार किलोग्राम का एक बम मिलने के बाद अधिकारियों ने करीब 20,000 लोगों की शहर से सुरक्षित निकासी शुरू कर

जर्मनी : हजार किलो का...- India TV Hindi
जर्मनी : हजार किलो का बम देख शहर खाली कराया गया

बर्लिन: जर्मनी के चौथे सबसे बड़े शहर कोलोन के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार को एक हजार किलोग्राम का एक बम मिलने के बाद अधिकारियों ने करीब 20,000 लोगों की शहर से सुरक्षित निकासी शुरू कर दी। जर्मनी के दैनिक समाचारपत्र 'बिल्ड' के पोर्टल पर आई खबर के अनुसार, जगह खाली करने की यह प्रक्रिया रीहल एवं मुल्हेम नगर में चल रही है।

न्यूज पोर्टल 'द लोकल' के मुताबिक, इलाके के स्कूल बंद हैं। पुल, गलियां, ट्रेनें, नाव और यहां तक कि विमान सेवाएं रोक दी गई हैं या रद्द कर दी गई हैं।

बताया गया है कि बरामद हुआ यह भारी भरकम बम द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान का है। यह बम भूमिगत हीटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिला। जमीन से बाहर आने के बाद बाहरी तापमान से इस बम के फटने की आशंका थी।

जर्मनी में इस तरह वर्षो पुराने बम मिलना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल इसी कोलोन शहर की बगल में दो बम मिले थे, जिन्हें निष्क्रिय करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।