1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी: ट्रेन में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत

जर्मनी: ट्रेन में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2018 10:49 am IST,  Updated : May 31, 2018 10:49 am IST

उत्तरी जमर्नी के फ्लेन्सबर्ग शहर में एक ट्रेन में चाकू से किये गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। संघीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना कल स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे हुई।

German police 1 dead 2 injured in knife attack on train- India TV Hindi
German police 1 dead 2 injured in knife attack on train

बर्लिन: उत्तरी जमर्नी के फ्लेन्सबर्ग शहर में एक ट्रेन में चाकू से किये गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। संघीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना कल स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे हुई। (नेपाल के PM की मंत्रियों को चेतावनी, 6 महीने में लैपटॉप चलाना नहीं सीख पाए तो होंगे बर्खास्त)

पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों में 22 वर्षीय एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। बयान में कहा गया कि महिला ने अपनी पिस्तौल का इस्तेमाल किया , जिससे एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है।

जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र ‘ बिल्ड ’ की खबर के अनुसार एक व्यक्ति ने अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था और जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने बीच - बचाव करने की कोशिश की। इस पर हमलावर ने उस पर भी हमला किया। जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘ डीपीए ’ की एक खबर के अनुसार फ्लेन्सबर्ग के मुख्य स्टेशन को खाली करा लिया गया था और सेवाएं भी कुछ देर के लिए बाधित हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश