1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत के साथ रिश्ते सामान्य होने के बाद दुनिया जानेगी हमारी वास्तविक क्षमता: इमरान खान

भारत के साथ रिश्ते सामान्य होने के बाद दुनिया जानेगी हमारी वास्तविक क्षमता: इमरान खान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 09:29 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि जब उनके देश के भारत के साथ संबंध सामान्य होंगे तो दुनिया को हमारी वास्तविक रणनीतिक क्षमता के बारे में पता चलेगा।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

दावोस: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि जब उनके देश के भारत के साथ संबंध सामान्य होंगे तो दुनिया को हमारी वास्तविक रणनीतिक क्षमता के बारे में पता चलेगा। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2020 में बुधवार को अपने विशेष संबोधन में खान ने कहा कि उनका दृष्टिकोण पाकिस्तान को एक कल्याणकारी देश बनाने का है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक वृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ शांति के लिए किसी भी अन्य देश के साथ भागीदारी करने को तैयार हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ संबंध को ऐसी ही भागीदारी बताया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश