1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मैक्रों के मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को मिली जगह

मैक्रों के मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को मिली जगह

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2017 05:17 pm IST,  Updated : May 18, 2017 05:17 pm IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने अपने मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को जगह दी है।

In the Cabinet of Macron half of the 22 positions are...- India TV Hindi
In the Cabinet of Macron half of the 22 positions are available to women

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने अपने मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को जगह दी है। 'सीएनएन' के मुताबिक, मैक्रों ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। मंत्रिमंडल में गेरार्ड कोलंब को गृहमंत्री, राष्ट्रपति पद के पूर्व दावेदार फ्रांस्वा बेरॉ को न्याय मंत्री और ज्यां वेस ली ड्रायन को विदेश व यूरोपीय मामलों के मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। (आखिर क्यों पाक ने मुशर्रफ को कहा, एक भगोड़ा शर्ते नहीं लगा सकता)

जिन महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें सिल्वी गोलार्ड को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। मुरियल पेनीकॉड को श्रम मंत्री, अग्नेस बुजिन को स्वास्थ्य मंत्री और एनिक गिरार्डिन को विदेशी क्षेत्र मामलों का प्रभार सौंपा गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ब्रूनो ले मैरे को अर्थव्यवस्था मंत्री, जाने-माने पर्यावरणविद् निकोलस हुलोट को पारिस्थितिकी मंत्री नियुक्त किया गया है।

सीएनएन के मुताबिक, ओलांद ने भी 2012 में अपने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता पर जोर दिया था और उनके मंत्रिमंडल में भी बड़े पैमाने पर महिलाएं शामिल थीं, लेकिन कई लोगों का मानना था कि मत्रिमंडल में अधिकांश बड़ी भूमिकाएं पुरुषों को दी गईं। 'बीबीसी' के अनुसार, हालांकि मैक्रों ने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता रखने के अपने वादे को पूरा किया है, पर पांच शीर्ष पदों में से केवल एक रक्षा मंत्रालय का प्रभार ही महिला को दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश