1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल के 12 साल के बच्चे ने जीता UK चाइल्ड जीनियस खिताब

भारतीय मूल के 12 साल के बच्चे ने जीता UK चाइल्ड जीनियस खिताब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2017 09:52 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 09:52 pm IST

उत्तरी लंदन के भारतीय मूल के एक 12 वर्षीय बच्चे ने ब्रिटेन के चैनल 4 पर प्रसारित होने वाले चाइल्ड जीनियस शो का खिताब जीता है। बार्नेट में रहने वाले राहुल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोनान (9) को कार्यक्रम के अंतिम चरण में 10-4 से हरा दिया।

rahul- India TV Hindi
rahul

लंदन: उत्तरी लंदन के भारतीय मूल के एक 12 वर्षीय बच्चे ने ब्रिटेन के चैनल 4 पर प्रसारित होने वाले चाइल्ड जीनियस शो का खिताब जीता है। बार्नेट में रहने वाले राहुल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोनान (9) को कार्यक्रम के अंतिम चरण में 10-4 से हरा दिया।

राहुल के पास विश्व के सबसे बड़े व पुराने उच्च बौद्धिक स्तर समुदाय मेन्सा में शामिल होने के लिए अत्यधिक कौशल है। समझा जाता है कि उसका आईक्यू अल्बर्ट आइंसटीन और स्टीफन हॉकिंग से ज्यादा है। राहुल ने सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में आठ से 12 साल के 19 बच्चों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।

उत्तर लंदन के स्कूली छात्र ने उन्होंने 19वीं शताब्दी के कलाकार विलियम होल्मन हंट और जॉन इवरेट मिलास पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देकर यह पुरस्कार प्राप्त किया।

खिताब जीतने के बाद राहुल ने कहा कि वह इस जीत से बहुत खुश हैं वास्तव में यह अच्छी अनुभूति है। वह रोनान और अन्य प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश