1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'भारतीय मूल का आतंकी ISIS के लिए मरने को तैयार'- जिहादी बहन ने कहा

'भारतीय मूल का आतंकी ISIS के लिए मरने को तैयार'- जिहादी बहन ने कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2016 10:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2016 10:08 pm IST

लंदन:: इस्लामिक स्टेट के भारतवंशी आतंकवादी की बहन कोनिका धर ने कहा है कि वह आतंकी समूह के लिए मरने को तैयार है। ISIS के नए वीडियो में नकाबधारी शख्स को नया जिहादी जॉन

sidhart- India TV Hindi
sidhart

लंदन:: इस्लामिक स्टेट के भारतवंशी आतंकवादी की बहन कोनिका धर ने कहा है कि वह आतंकी समूह के लिए मरने को तैयार है। ISIS  के नए वीडियो में नकाबधारी शख्स को नया जिहादी जॉन बताया जा रहा है।

लंदन में रहने वाली कोनिका को पिछले साल अपने भाई सिद्धार्थ धर से संदेश मिला था। वह जमानत पर था और ब्रिटेन में अपनी गर्भवती पत्नी और चार बच्चों के साथ भाग गया था । अबु रूमायशा

के नाम से भी पहचाने जाने वाले धर ने संदेश में कहा था मैं मौत के लिए तैयार हूं।

पिछले साल अक्तूबर में फोन कॉल में उसने कहा था, आखिर मरने के बाद की जिंदगी पर ध्यान दो और चिंता ना करें।

कोनिका ने द संडे टाइम्स से कहा, मैं शुरू से ही, जब वह सीरिया गया और संपर्क किया, कह रही थी कि मैं चाहूंगी कि वह घर लौटे और अपने परिवार के साथ हमारे घर में रहे।

उसने बताया कि सिद्धार्थ ने कहा है कि वह वापस नहीं आ सकता है क्योंकि उसकी समझ है कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोनिका ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से आग्रह किया कि वह उसके भाई की हत्या करने के लिए ड्रोन का उपयोग नहीं करें क्योंकि उसके भाई का ब्रेनवाश कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश