1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. शाही शादी में दिखा साड़ी में लिपटी भारतीय महिलाओं का जलवा

शाही शादी में दिखा साड़ी में लिपटी भारतीय महिलाओं का जलवा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2018 05:00 pm IST,  Updated : May 19, 2018 05:00 pm IST

विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी एवं मेगन मार्कल की शादी में आज आमंत्रित विशेष मेहमानों में चार भारतीय महिलाएं खूबसूरत सिल्क और ऑर्गैंजा की साड़ियों में नजर आयीं।

India sari-clad women make a splash at royal wedding- India TV Hindi
India sari-clad women make a splash at royal wedding

विंडसर: विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी एवं मेगन मार्कल की शादी में आज आमंत्रित विशेष मेहमानों में चार भारतीय महिलाएं खूबसूरत सिल्क और ऑर्गैंजा की साड़ियों में नजर आयीं। मैना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी तीन अन्य सहयोगियों के साथ मुंबई से ब्रिटेन पहुंचीं।

सस्ती दर पर सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली और मुंबई की झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में इन्हें वितरित करने वाली उनकी महिला सशक्तिकरण धर्मार्थ संस्था ब्रिटेन के बाहर की एकमात्र ऐसा संस्था है , जिसे शाही दंपति ने आमंत्रित अतिथि के तौर पर चुना है।

सुहानी जलोटा के समूह ने शाही शादी के इस भव्य आयोजन के लिये अपने परिधान के तौर पर पेस्टल रंग की चमकीली बनारसी और चंदेरी साड़ियां चुनीं। इन साड़ियों को भारतीय कंपनी रॉ मैंगो ने बनाया है। उन्होंने नवदंपति को उपहार स्वरूप देने के लिये विशेष तौर पर हाथ से बना उपहार चुना। उपहार में मैना पक्षी की एक पेंटिंग है और उस पर सभी महिलाओं की ओर से मेगन मार्कल के लिये संदेश लिखा है। सुहानी ने बताया , ‘‘ संदेश कैलिग्राफी में लिखा है क्योंकि मार्कल खुद एक कैलिग्राफी कलाकार हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश