1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ ईरान पहुंचा आईसीजे

अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ ईरान पहुंचा आईसीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2018 09:59 am IST,  Updated : Aug 27, 2018 09:59 am IST

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाए जाने के मामले की आज सुनवाई होनी है जहां इस्लामिक स्टेट अपनी दलीलें पेश करेगा।

Iran transmits ICJ against US sanctions- India TV Hindi
Iran transmits ICJ against US sanctions

द हेग: संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाए जाने के मामले की आज सुनवाई होनी है जहां इस्लामिक स्टेट अपनी दलीलें पेश करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन सप्ताह पहले ईरान के खिलाफ कड़े एकपक्षीय प्रतिबंधों को दोबारा लागू कर दिया था। (दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम पहुंची सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग बढाने का होगा प्रयास )

इसमें 2015 के ऐतिहासिक समझौते के तहत हटाए गये कठोर दंड को फिर से प्रभावी रूप से लगाया गया। प्रतिबंधों का दूसरा दौर नवंबर से शुरू होगा जिसमें ईरान के मूल्यवान तेल और ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित किया गया है।

ईरान ने जुलाई के अंत में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष मामला दायर कर हेग स्थित अदालत के न्यायाधीशों से अनुरोध किया था कि उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल हटाया जाए क्योंकि यह पूर्वाग्रहों से ग्रस्त हैं। ईरान ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे उपायों को लागू करने का कोई अधिकार नहीं था। उसने इससे हुए नुकसानों की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश