1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ISIS पूरे यूरोप पर हमले की योजना बना रहा है: रिपोर्ट

ISIS पूरे यूरोप पर हमले की योजना बना रहा है: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2015 10:48 am IST,  Updated : Dec 20, 2015 10:48 am IST

ISIS समूचे यूरोप में समन्वित हमले की योजना बना रहा है। संगठन से जुड़े एक पूर्व आतंकवादी ने यह दावा किया है। 'डेली एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक आतंकी संगठन छोड़ चुके हैरी एस ने इस बात का खुलासा किया है।

isis- India TV Hindi
isis

लंदन: आतंकवादी संगठन ISIS समूचे यूरोप में समन्वित हमले की योजना बना रहा है। संगठन से जुड़े एक पूर्व आतंकवादी ने यह दावा किया है। 'डेली एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक आतंकी संगठन छोड़ चुके हैरी एस ने इस बात का खुलासा किया है। वह ISIS का पूर्व आतंकवादी है। उससे अब जर्मनी में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

जर्मन आतंकवादी ने सीरिया में तीन महीने तक सिर कलम किए जाने और मौत दिए जाने की घटनाओं को देखा, लेकिन जब वह नृशंसता के साथ खड़ा नहीं रह सका, तो वहां से भाग गया। उसने कथित तौर पर पूछताछ करने वालों से कहा, वे कुछ ऐसा चाहते थे जो एक ही समय पर हर जगह हो। हैरी एस ने स्वीकार किया कि वह नरसंहार का नेतृत्व कर रहा था और सीरिया के रक्का में साप्ताहिक वैचारिक प्रशिक्षण आयोजित कर रहा था।

मई में एक वीडियो में उसे अन्य जर्मन भाषी आतंकवादियों के समक्ष आईएसआईएस का झंडा लिए खड़ा देखा गया था। ये आतंकवादी दुनिया भर के समर्थकों से काफिरों की हत्या करने का आह्वान कर रहे थे। गौरतलब है कि 129 लोगों की जान लेने वाले 13 नवंबर के पेरिस आतंकी हमले के लिए आईएस ने जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश