1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी विमान पर 'कैन बम' से हुआ था हमला, ISIS ने जारी की तस्वीर

रूसी विमान पर 'कैन बम' से हुआ था हमला, ISIS ने जारी की तस्वीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2015 09:31 am IST,  Updated : Nov 19, 2015 09:33 am IST

काहिरा: आतंकी संगठन ISIS ने अपनी ऑनलाइन पत्रिका दाबिक के नए संस्करण में कहा है कि, पिछले महीने 31 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान में 'कैन बम' से विस्फोट किया गया था। ISIS ने

ISIS ने रूसी विमान पर 'कैन...- India TV Hindi
ISIS ने रूसी विमान पर 'कैन बम' से किया था हमला

काहिरा: आतंकी संगठन ISIS ने अपनी ऑनलाइन पत्रिका दाबिक के नए संस्करण में कहा है कि, पिछले महीने 31 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान में 'कैन बम' से विस्फोट किया गया था। ISIS ने ऑनलाइन पत्रिका दाबिक में 'कैन बम' की फोटो पब्लिश की है। इसके साथ ही उसने उन पासपोर्ट की भी तस्वीरें प्रकाशित कीं जो उन मृत यात्रियों के थे जो सिनाई प्रायद्वीप में दुर्घटनास्थल से मिले थे।

इस्लामिक स्टेट ने कहा है कि, उसने मिस्र के हवाई अड्डे पर 'सुरक्षा को धोखा देने' का तरीका खोजकर उस रूसी विमान पर एक बम चोरी छुपे पहुंचाया था।

'दाबिक' में कहा गया है कि IS ने शुरू में अमेरिका नीत गठबंधन के किसी देश के विमान को गिराने की योजना बनाई थी, जो इराक और सीरिया में आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रूसी एयरलाइंस कोगालिमाविया के एयरबस A321 ने 31 अक्टूबर, 2015 सुबह 5.51 (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी जिसके 23 मिनट बाद ही वह रडार से गायब हो गया।

विमान 217 यात्रियों को शर्म अल-शेख से सेंट पीट्सबर्ग ले जा रहा था।

विमान में चालक दल के 7 सदस्य भी सवार थे।

पत्रिका ने कहा कि, आतंकवादियों ने सीरिया में सितंम्बर के आखिर में रूस द्वारा हवाई अभियान शुरू किए जाने के बाद उसके बजाय शर्म अल शेख रिसॉर्ट से रवाना होने वाले रूसी विमान को निशाना बनाने का फैसला किया।

ISIS द्वारा गिराए गए रूसी विमान में 224 लोग सवार थे। रुस ने इसी साल सितंबर महीने में ही सीरिया में ISIS के ठिकानों पर हमले शुरू किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश