1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में गूंजा ‘जय श्री राम’ का नारा, लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया अभिवादन

इटली में गूंजा ‘जय श्री राम’ का नारा, लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया अभिवादन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2021 11:20 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:20 pm IST

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पार्क में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफी प्रसन्नता के साथ भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और उनसे हाथ मिलाते दिखे।

Italy, Italy Jai Shri Ram, Jai Shri Ram Modi, Jai Shri Ram Modi Rome, Italy Modi Welcome- India TV Hindi
इटली में शुक्रवार को उत्साही भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। Image Source : PTI

रोम: इटली में शुक्रवार को उत्साही भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया और उन्होंने इस दौरान उनके नाम के नारे लगाए व मंत्रोच्चार भी किया। पीएम मोदी जी-20 की मीटिंग में शामिल होने इटली गए हैं। मोदी शुक्रवार को जब रोम पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए पहुंचे भारतीयों और इटली के लोगों ने जय श्रीराम कह कर उनका स्वागत किया। इस दौरान 3 महिलाओं ने शिव तांडव स्त्रोतम गाया और हैरानी की बात ये है कि इन 3 में से 2 महिलाएं इटली की नागरिक थीं। पीएम मोदी ने भी इनके साथ ओम नम: शिवाय, जय श्रीराम और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पार्क में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफी प्रसन्नता के साथ भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और उनसे हाथ मिलाते दिखे। भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पियाज्जा गांधी में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय समुदाय के लोग अपने हाथों में तिरंगा लिये हुए थे और उत्साह के साथ मोदी का नाम ले रहे थे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी को कुछ किताबें भी भेंट की।


अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के साथ ‘ओम नम: शिवाय’ का उच्चारण भी किया। उन्होंने उनके (लोगों) के प्रयासों की सराहना की और उनके साथ कुछ बातें भी की  मोदी ने वहां उपस्थित समुदाय के एक सदस्य के चोटिल हाथों के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए यहां आगमन के बाद पहले आधिकारिक कार्यक्रम के तहत यूरोपीय परिषद अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के ‘सार्थक चर्चा’ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश