1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ जूलियस सीजर की हत्या से जुड़ा सिक्का, जानें और क्या है खास

26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ जूलियस सीजर की हत्या से जुड़ा सिक्का, जानें और क्या है खास

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 05:23 pm IST

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सोने का सिक्का लगभग 26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिक्का रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या दिखाता है।

Julius Caesar Assassination Gold Coin, Julius Caesar Gold Coin, Julius Caesar Assassination- India TV Hindi
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सोने का सिक्का लगभग 26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। Image Source : NUMISMATIC GUARANTY CORP

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सोने का सिक्का लगभग 26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिक्का रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या दिखाता है। खास बात यह है कि यह सिक्का जूलियस सीजर की मौत के सिर्फ 2 साल बाद ईसा पूर्व 46 में ढाला गया था। नीलामी के बाद यह सिक्का आज दुनिया के बेशकीमती सिक्कों में शुमार हो गया है। इस सिक्के को रोमा न्यूमिसमैटिक्स द्वारा लंदन में आयोजित की गई नीलामी में नीलाम किया गया है।

सिक्के के खरीददार के बारे में नहीं मिली कोई जानकारी

इस सिक्के पर मार्कस जूनियस ब्रूटस की तस्वीर है, जो सीजर के हत्या करने वाले प्रमुख लोगों में से एक था। इस सिक्के पर साथ ही 2 कटार भी गढ़े गए हैं और 'Eid Mar' लिखा गया है, जिसका मतलब होता है 'Ides of March' यानी कि 15 मार्च। बता दें कि जूलियस सीजर की हत्या 15 मार्च को ही की गई थी। बताया जाता है कि इससे मिलते-जुलते करीब 100 सिक्के उपलब्ध हैं लेकिन वे सभी चांदी के हैं। हालांकि 26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ यह सिक्का आज उपलब्ध सोने के 3 सिक्कों में से एक है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इस सिक्के को किसने खरीदा है।

पढ़ें: 50 से ज्यादा जिहादी आतंकियों के लिए काल बन गई फ्रांस की सेना, हमले में मार गिराया

75 करोड़ रुपये का है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का
यह सिक्का इसलिए भी खास है कि ये किसी भी नीलामी में बिका अब तक का सबसे महंगा सिक्का है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक ग्रीक सिक्के के नाम था जिसे 35 लाख डॉलर में 2012 में नीलाम किया गया था। वहीं, सबसे महंगे रोमन सिक्के का रिकॉर्ड सम्राट हैड्रियन के सिक्के के नाम था, जिसे 2008 में 2.5 लाख डॉलर में नीलाम किया गया था। जहां तक सबसे महंगे सिक्के के रिकॉर्ड की बात है, तो यह 'फ्लोइंग हेयर डॉलर' के नाम है। जनवरी 2013 में इस सिक्के का मूल्य करीब 1 करोड़ डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपये) आंकी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश