1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 65 साल के हरीश साल्वे ने की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्नी

65 साल के हरीश साल्वे ने की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्नी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 08:47 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 10:54 am IST

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने दूसरी शादी कर ली है। वह 28 अक्टूबर को दूसरे विवाह के बंधन में बंधे। उन्होंने लंदन के एक चर्च में अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड से शादी की है। यह दोनों की दूसरी शादी है।

65 साल के हरीश साल्वे ने की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्नी- India TV Hindi
65 साल के हरीश साल्वे ने की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्नी Image Source : SOCIAL MEDIA

लंदन/नई दिल्ली: भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने दूसरी शादी कर ली है। वह 28 अक्टूबर को दूसरे विवाह के बंधन में बंधे। उन्होंने लंदन के एक चर्च में अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड से शादी की है। यह दोनों की दूसरी शादी है। बता दें कि ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हरीश साल्वे (65 साल) ने पिछले महीने ही अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे को तलाक दिया था, जिसके बाद से वह कानूनी तौर पर उनसे अलग हो गए थे। 

साल्वे ने अब कैरोलिन से दूसरी शादी कर ली है। दोनों के पहली शादी से संतानें हैं। 56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और उनकी एक बेटी भी है। साल्वे और कैरोलिन एक आर्ट एग्जिबिशन में मुले थे, फिर दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और अब यह दोस्ती विवाह के बंधन में बंध गई है। बता दें कि साल्वे ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया है। इसीलिए उन्होंने चर्च में शादी की है।

महाराष्ट्र के नागपुर में पले-बढ़े साल्वे  के पिता एनकेपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और कांग्रेस के सदस्य भी थे। चीफ जस्टिस अरविंद बोबडे और हरीश साल्वे स्कूलमेट रह चुके हैं, दोनों ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पढ़ाई की है। आज हरीश साल्वे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के जाने-माने वकीलों में से एक हैं। उन्होंने देश के कई चर्चित मामलों में नामी-गिरामी शख्सियत का पक्ष रखा है। 

साल्वे 1976 में दिल्ली आए थे। यह उन्होंने वकालत की। उन्होंने मुकेश अंबानी, रतन टाट, आईटीसी होटल, वोडावोन और हिट ऐंड रन केस में बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान तक का केस लड़ा है। वह सॉलिसिटर जनरल भी रहे। उन्होंने 2003 में अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की थी। 

इसके बाद वह लंदन में ही नियमित रूप से रहने लगे। यहां 2013 में वह इंग्लिश बार नियुक्त हो गए और अब इसी साल जनवरी में वह क्वींस काउंसिल नियुक्त हुए। उन्होंने पिछले साल क्वींस काउंसिल के लिए आवेदन किया था और इस साल जनवरी में उन्हें नियुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़िए- त्योहारों पर सोना खरीद कर न खाएं धोखा? असली हॉलमार्क ज्वलेरी पहचानने के आसान टिप्स

यह भी पढ़िए- खुलासा: अभिनंदन की रिहाई से पहले घुटने टेक चुका था पाकिस्तान, भारत के हमले के डर से कांप रहे थे शाह महमूद कुरैशी के पैर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश