1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM मोदी ने रूसी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

PM मोदी ने रूसी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

 Written By: PTI
 Published : Dec 24, 2015 10:54 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 10:54 pm IST

मास्को: भारत को निवेश के लिए एक बेहद आकर्षक स्थल के रूप में पुरजोर तरीके से पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विमानन, आधारभूत संरचना, हीरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख रूसी कंपनियों

pm modi and putin- India TV Hindi
pm modi and putin

मास्को: भारत को निवेश के लिए एक बेहद आकर्षक स्थल के रूप में पुरजोर तरीके से पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विमानन, आधारभूत संरचना, हीरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख रूसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भारत में निवेश का न्योता दिया।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए अनुकूल माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने 7.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर हासिल की है और विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष व अन्य एजेंसियों ने भी आने वाले समय में यह वृद्धि दर बने रहने का अनुमान लगाया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीईओ मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार उचित कराधान प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है और भारत को व्यापार की दृष्टि से अनुकूल माहौल वाला देश बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चालू खाते के घाटा (CAD) तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह समेत अर्थव्यवस्था के अन्य विभिन्न सूचकांक काफी प्रभावशाली हैं और सरकार भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश