1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली: पुलिसकर्मी ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

इटली: पुलिसकर्मी ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 02:00 pm IST

इटली के जेनोआ शहर में एक 50 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

रोम: इटली के जेनोआ शहर में एक 50 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा है। मॉरो अग्रोसी ने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘बहुत समस्याएं हैं। मैं अपनी पत्नी को अपने पति के बिना और बेटियों को पिता के बिना और साथ ही समस्याओं के साथ नहीं छोड़ना चाहता। मैं सभी को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।’

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रोसी ने बुधवार तड़के पत्नी के साथ-साथ 10 और 14 साल की दो मासूम बेटियों की सोते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने पुलिस को 999 पर कॉल करके अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली। जांचकर्ताओं के अनुसार अग्रोसी के सिर पर कुछ उधार और बैंक कर्ज था, जिसे वह हर महीने अपने वेतन के एक हिस्से से चुकाते थे। 

अग्रोसी के पुलिस सहकर्मियों ने उन्हें एक संतुलित व्यक्ति बताया और कहा कि उन्हें कोई मानसिक समस्या नहीं थी। लेकिन उनके रिश्तेदार ने कहा कि अग्रोसी को अपने पिता की मौत और अपने भाई के आत्महत्या कर लेने के बाद काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश