1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. डायना की 20वीं बरसी पर पेरिस जाएंगे प्रिंस विलियम और केट

डायना की 20वीं बरसी पर पेरिस जाएंगे प्रिंस विलियम और केट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 01:35 pm IST

पेरिस: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट गुरूवार और शनिवार को एक आधिकारिक दौरे पर पेरिस जाएंगे। विलियम की मां डायना की 20वीं बरसी से कई माह बाद वे इस दौरे पर जा

prince william and kate- India TV Hindi
prince william and kate

पेरिस: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट गुरूवार और शनिवार को एक आधिकारिक दौरे पर पेरिस जाएंगे। विलियम की मां डायना की 20वीं बरसी से कई माह बाद वे इस दौरे पर जा रहे हैं। डायना की मौत फ्रांस की राजधानी में एक कार दुर्घटना में हुयी थी।

विलियम और केट यहां राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात करने के साथ ही लेस व्हाइसिन्स (द नेबर्स) नामक पहल की शुरूआत भी करेंगे। इसका उद्देश्य दो देशों के बीच निकट संबंधों को बढ़ावा देना है। यह पहल ऐसे वक्त शुरू की गई है जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

शाही दंपति यहां ब्रिटेन के दूतावास में एक आधिकारिक रात्रिभोज की मेजबानी भी करेगा। साथ ही वे फ्रांस और वेल्स के बीच आयोजित सिक्स नेशन्स रग्बी मैच भी देखेंगे जो शनिवार को नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जब डायना की मौत हुई थी तब विलियम 15 वर्ष के और उनके भाई 12 वर्ष के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश