1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुतिन ने की सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर पुष्पांजलि अर्पित

पुतिन ने की सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर पुष्पांजलि अर्पित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2017 11:32 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 11:32 am IST

सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशन पर कल दोपहर हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। अधिकारी आतंकवाद के पहलू से इस घटना की जांच कर रहे हैं।

Putin Offers Wreath at St. Petersburg Metro Station- India TV Hindi
Putin Offers Wreath at St. Petersburg Metro Station

सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे जहां विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पुतिन ने टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कल लाल पुष्पों का एक गुलदस्ता रखा। उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

 

सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशन पर कल दोपहर हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। अधिकारी आतंकवाद के पहलू से इस घटना की जांच कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

गौरतलब है कि रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो ट्रेन में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ। मेट्रो ट्रेन में हुए इस धमाके में 10 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह धमाका सेंट पीटर्सबर्ग की मेट्रो ट्रेन में हुआ। धमाका दो मेट्रो स्टेशन पर उस समय हुआ जब ट्रेन स्टेशन के अंदर दाखिल हुई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने प्लेटफ़ॉर्म पर लेटे हुए एक व्यक्ति और मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे की क्षतिग्रस्त तस्वीर दिखाई। आपको बता दें कि सेंट पीटर्सबर्ग रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश