1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस: दक्षिणपंथी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने मस्जिद जलाने की कोशिश की, दो को घायल किया

फ्रांस: दक्षिणपंथी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने मस्जिद जलाने की कोशिश की, दो को घायल किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2019 06:38 am IST,  Updated : Oct 29, 2019 07:26 am IST

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के 84 साल के एक पूर्व उम्मीदवार ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में एक मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की और जब ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने देखा तो उन्हें उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

France Mosque- India TV Hindi
फ्रांस: दक्षिणपंथी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने मस्जिद जलाने की कोशिश की Image Source : TWITTER

बयोने (फ्रांस)। फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के 84 साल के एक पूर्व उम्मीदवार ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में एक मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की और जब ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने देखा तो उन्हें उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इन दोनों घायल व्यक्तियों की उम्र क्रमश: 74 और 78 साल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उधर, सरकार ने मुस्लिमों के प्रति ‘एकजुटता’ प्रकट की है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला बयोने की एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर के समय हुआ। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की ‘कड़ी निंदा’ की है और इसे ‘जघन्य’ अपराध करार दिया है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है कि इस तरह की घृणा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ अपराधियों को सजा देने और मुस्लिम देशवासियों की रक्षा करने के लिए सब कुछ किया जाएगा। मैं यह वचन देता हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश