1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रिश्वत लेने के आरोप में रूस के वित्त मंत्री गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में रूस के वित्त मंत्री गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2016 11:36 am IST,  Updated : Nov 15, 2016 11:36 am IST

मॉस्को: रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने सरकार नियंत्रित तेल कंपनी रोसनेफ्ट से संबंधित एक बड़े सौदे में 20 लाख डॉलर की रिश्वत लेने के संदेह में वित्त मंत्री एलेक्सेई उलयुकायेव को हिरासत

Alexei Ulyukayev- India TV Hindi
Alexei Ulyukayev

मॉस्को: रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने सरकार नियंत्रित तेल कंपनी रोसनेफ्ट से संबंधित एक बड़े सौदे में 20 लाख डॉलर की रिश्वत लेने के संदेह में वित्त मंत्री एलेक्सेई उलयुकायेव को हिरासत में ले लिया है।

जांच समिति ने एक बयान में कहा कि उलयुकायेव को एफएसबी सुरक्षा सेवा द्वारा चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप हिरासत में लिया गया। इसने दावा किया कि मंत्री ने 5.2 अरब डॉलर के सौदे में रूसी तेल कंपनी बाशनेफ्ट में रोसनेफ्ट को राज्य से एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत ली।

बयान में यह नहीं बताया गया कि उलयुकायेव को रोसनेफ्ट के किस व्यक्ति ने रिश्वत दी। जांच समिति ने कहा कि उलयुकायेव को जांच के तहत हिरासत में लिया गया है जिसमें उन्हें आठ से 15 साल तक की कैद हो सकती है। उनके खिलाफ जल्द ही आरोपपत्र दायर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश