1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पति की हत्या कर पालतू कुत्ते को परोस दिया उसका मांस

पति की हत्या कर पालतू कुत्ते को परोस दिया उसका मांस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 07:03 pm IST

46 साल की एक रूसी महिला को मैजोर्का में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या कर उसका मांस अपने पालतू कुत्ते को परोस दिया था।

russian women- India TV Hindi
russian women

मास्को: 46 साल की एक रूसी महिला को मैजोर्का में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या कर उसका मांस अपने पालतू कुत्ते को परोस दिया था। स्वेतलाना बटुकोवा और हेंस हेंकल्स (66) की इसी साल जनवरी में शादी हुई थी। वो पिछले कई सालों से एक साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे, क्योंकि घरेलू झगड़ों के चलते अक्सर पुलिस वहां पहुंचा करती थी।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक बटुकोवा रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर नोवोसिबर्स्क की रहने वाली है, उसे हाल ही में माना है कि वो अपने पति की हत्या के लिए एक बार में किसी व्यक्ति से मिली थी जिसे वो 50,000 यूरो देने को तैयार हो गई थी। हेंकल्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बताती है कि उस पर मरते दम तक वार किए गए थे। उस पर किचेन के चाकू से अनगिनत बार हमले किए गए थे। दोनों स्पेनिश आइसलैंड में सहारा के पूर्वी तट पर स्थित काला मिलर रिसॉर्ट में रहते थे।

बटुकोवा ने कबूला गुनाह:

बटुकोवा ने खुद कबूला है कि वो कोकीन की लती थी और उसने अपने मरे हुए पति की बांह काटकर अपने पालतू कुत्ते को परोस दी थी। वारदात के काफी घंटों बाद उसने पुलिस को फोन किया, पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने पति की लाश के पास बैठी थी। आरोपी रूसी महिला को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया वो शराब और ड्रग्स के नशे में थी। फिलहाल वह मुकदमे का सामना कर रही है। यह सुनवाई मैजोर्का आईलैंड की मैंकॉर नगर पालिका की एक अदालत में बंद दरवाजों के अंदर होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश