1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन में Coronavirus से 435 और लोगों की मौत, लगातार दूसरे दिन हुआ मृतकों की संख्या में इजाफा

स्पेन में Coronavirus से 435 और लोगों की मौत, लगातार दूसरे दिन हुआ मृतकों की संख्या में इजाफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 04:19 pm IST

स्पेन में बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 435 और लोगों की मौत हो गयी। लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या में इजाफा होने से अब तक कुल 21,717 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में Coronavirus से 435 और लोगों की मौत, लगातार दूसरे दिन हुआ मृतकों की संख्या में इजाफा- India TV Hindi
स्पेन में Coronavirus से 435 और लोगों की मौत, लगातार दूसरे दिन हुआ मृतकों की संख्या में इजाफा Image Source : PTI

मैड्रिड: स्पेन में बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 435 और लोगों की मौत हो गयी। लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या में इजाफा होने से अब तक कुल 21,717 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और इटली के बाद सबसे ज्यादा स्पेन में संक्रमण से मौतें हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमित लोगों की संख्या 208,000 से ज्यादा हो गयी है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 1 लाख 75 हजार से ज्यादा हो गई है, जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। यह जानकारी कई तरह के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से ली गई है। यह आंकड़ा भारतीय समयानुसार बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे तक का है। दुनियाभर में वायरस के कारण कुल मिलाकर 178,563 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जिनमें से 108,740 यूरोप से हैं।

अमेरिका में 45,343 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई जिसके बाद 24,648 लोगों की जान इटली में और 21,717 लोगों की जान स्पेन में गई। फ्रांस में 20,796 लोगों ने तो ब्रिटेन में 17,337 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2,573,747 मामले दर्ज किये गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश