1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्टंट करते-करते गंवा बैठे जान, 100 फीट नीचे गिरने से हुई मौत

स्टंट करते-करते गंवा बैठे जान, 100 फीट नीचे गिरने से हुई मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 01:17 pm IST

नई दिल्ली: फ्रांस के फेमस स्टंटमैन टेंक्रेडे मेलेट की मंगलवार को हॉट एयर बैलून से गिरने पर मौत हो गई। हॉट एयर बैलून में स्टंट करते समय उनके साथ यह हादसा हुआ। बैलेंस बिगडने की

tancrede melet- India TV Hindi
tancrede melet

नई दिल्ली: फ्रांस के फेमस स्टंटमैन टेंक्रेडे मेलेट की मंगलवार को हॉट एयर बैलून से गिरने पर मौत हो गई। हॉट एयर बैलून में स्टंट करते समय उनके साथ यह हादसा हुआ। बैलेंस बिगडने की वजह से वह बैलून की बास्केट को पकड़ नहीं पाए और 100 फीट नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई।

मरने से पहले क्या कहा मेलेट ने

इस स्टंट को करने से पहले उन्होंने अपने फैंस से बात की और कहा कि आजादी की फीलिंग को बताया नहीं जा सकता है।  

कौन थे टेंक्रेडे मेलेट

1. मेलेट का जन्म फ्रांस के मूर्थ एट मोसेल में हुआ था। मेले बेस जंपर, विंगसूटर और वॉटर स्पोर्टस जैसे खेलों से भी जुड़े हुए थे।

2. वह फ्लाइंग फ्रेन्चाइज नाम की एक टीम के साथ काम कर रहे थे।

3. मेलेट फ्लाइंग फ्रेन्चाइज टीम से जुडने से पहले पेशे से इंजीनियर थे उन्होंने 4 साल तक नौकरी भी की थी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया क्योंकि मेलेट को आजादी ज्यादा पसंद थी।

4. इससे पहले भी मेलेट ने कईं खतरनाक स्टंट किए है। उन्होंने 3 हजार फीट की ऊंचाई पर रस्सी पर चलने का स्टंट भी किया है।  

मेलेट की मौत पर उनकी टीम प्रतिक्रिया:

उनकी टीम ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि मेले को अपनी जींदगी से बहुत प्यार था। हम सभी को उनकी मौत से धक्का लगा है। उनकी टीम का कहना है कि मेलेट ने अपने जाने के बाद ढेर सारी यादें छोड़ी है जिसमें उनकी आजादी और सपने थे।

आगे देखें फेमस स्टंटमैन टेंक्रेडे मेलेट की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश