1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IS समर्थक निकली गिरफ्तार लड़की

पेरिस में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IS समर्थक निकली गिरफ्तार लड़की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2016 09:42 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 09:42 pm IST

पेरिस में गैस सिलिंडरों से भरी कार की बरामदगी में गिरफ्तार की गई 19 वर्षीय लड़की IS के संपर्क में थी। इस लड़की ने खुद इस्लामिक स्टेट के साथ अपने संपर्कों को स्वीकार किया है और कहा है कि वह हमले की तैयारी कर रही थी।

पेरिस में तैनात...- India TV Hindi
पेरिस में तैनात सुरक्षाकर्मी। (फोटो: AP)

पेरिस: पेरिस में गैस सिलिंडरों से भरी कार की बरामदगी में गिरफ्तार की गई 19 वर्षीय लड़की IS के संपर्क में थी। इस लड़की ने खुद इस्लामिक स्टेट के साथ अपने संपर्कों को स्वीकार किया है और कहा है कि वह हमले की तैयारी कर रही थी। इस बारे में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी कहा था कि एक आतंकी गिरोह की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा था कि इनेस मदनी (19) और दो अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद एक आतंकी गिरोह के हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया और उनपर काबू पा लिया गया। पेरिस में 6 गैस सिलिंडरों से भरी कार मिलने के मामले की जांच कर रही फ्रांस की पुलिस ने नए हमले की योजना बनाने के संदेह में इन 3 महिलाओं को पकड़ा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनेस मदनी को गोली मार दी। 

जांच अधिकारियों का मानना है कि मदनी कार की बरामदगी मामले में मुख्य संदिग्ध है। कार बीते रविवार को नोत्रे देम कैथेड्रल के पास से बरामद की गई थीं। मदनी कार के मालिक की बेटी है। गृह मंत्री बर्नार्द कैजेनेव ने कहा कि ये तीनों महिलाएं नए, हिंसक और जल्द हमले की योजना बना रही थीं। जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इनेस मदनी ने इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति अपने जुड़ाव को स्वीकार किया है और इससे जुड़ा एक पत्र उसके पास से मिला है। 

सूत्रों के मुताबिक, नए हमलों की तैयारी कर रही 39, 23 और 19 वर्ष की 3 महिलाओं ने गुरवार को गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला भी किया गया था। इस मामले में दो भाई और उनकी प्रेमिकाओं समेत 4 लोग पहले से ही हिरासत में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश