1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस को क्लीन चिट देने की शर्त पर असांजे को माफी की पेशकश: वकील

रूस को क्लीन चिट देने की शर्त पर असांजे को माफी की पेशकश: वकील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 12:00 pm IST

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अपनी प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान यह दावा करने वाले हैं कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें सशर्त माफी की पेशकश की थी।

रूस को क्लीन चिट देने की शर्त पर असांजे को माफी की पेशकश: वकील- India TV Hindi
रूस को क्लीन चिट देने की शर्त पर असांजे को माफी की पेशकश: वकील

लंदन: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अपनी प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान यह दावा करने वाले हैं कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें सशर्त माफी की पेशकश की थी। असांजे के अनुसार उनसे कहा गया था कि वह यह कह दें कि 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेट नेशनल कमेटी (डीएनसी) के ईमेल लीक होने में रूस का हाथ नहीं था। 

Related Stories

असांजे फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद हैं और जासूसी के आरोप में अमेरिका प्रत्यर्पण का मुकदमा लड़ रहे हैं। अदालत में इसकी पूरी सुनवाई अगले सप्ताह से शुरू होगी। प्राथमिक सुनवाई बुधवार को लंदन में हुई जिसमें वकील एडवर्ड फिजगेराल्ड़ ने कहा कि तत्कालीन रिपब्लिकन सांसद डाना रोहराबचेर अगस्त 2017 में लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास गए थे। 

फिजगेराल्ड़ ने कहा कि असांजे के अन्य वकील जेनिफर रॉबिन्सन का कहना था कि रोहराबचेर असांजे से मिलने आए थे और उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के निर्देश पर वह माफी की पेशकश कर रहे हैं, अगर असांजे यह कहते हैं कि डीएनसी मेल लीक में रूस का कोई हाथ नहीं था। वकील के दावे पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश