1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रेग्जिट की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करे ब्रिटेन: सांसद

ब्रेग्जिट की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करे ब्रिटेन: सांसद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 18, 2018 11:18 am IST,  Updated : Mar 18, 2018 11:18 am IST

ब्रिटिश सांसदों की एक महत्वपूर्ण समिति ने आज कहा कि ब्रिटेन को ब्रेग्जिट की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि देश को यूरोपीय संघ के साथ समझौता करने के लिए शायद ही वक्त मिले। गौरतलब है कि ब्रिटेन करीब एक साल बाद यूरोपीय संघ...

UK parliamentarians consider moving ahead of brexit date- India TV Hindi
UK parliamentarians consider moving ahead of brexit date

लंदन: ब्रिटिश सांसदों की एक महत्वपूर्ण समिति ने आज कहा कि ब्रिटेन को ब्रेग्जिट की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि देश को यूरोपीय संघ के साथ समझौता करने के लिए शायद ही वक्त मिले। गौरतलब है कि ब्रिटेन करीब एक साल बाद यूरोपीय संघ से अलग होने वाला है। (भारत और अमेरिका के बीच होने वाली टू- प्लस- टू वार्ता टली )

यूरोपीय संघ छोड़ने के मामले पर हाउस ऑफ कॉमन्स की समिति का कहना है कि यदि अक्तूबर तक यूरोपीय संघ के साथ भविष्य में ब्रिटेश के संबंधों को लेकर ठोस बातचीत नहीं हो जाती है तो देश को‘‘ तय समय सीमा’’ के लिए संघ की सदस्यता ले लेनी चाहिए। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ अक्तूबर तक दोनों के बीच के संबंधों की ठोस रूपरेख तैयार कर लेना चाहते हैं, ताकि29 मार्च, 2019 को ईयू से औपचारिक विदाई से पहले संसद इन्हें मंजूरी दे सके।

आज प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सांसदों का कहना है कि हस्तांतरण के लिए प्रस्तावित करीब दो वर्ष की समय सीमा को जरूरत पड़ने पर बढ़ाये जाने का भी प्रावधान होना चाहिए। हालांकि दोनों पक्ष सैद्धांतिक रूप से इसपर सहमत हैं कि ब्रिटेन2020 के अंत तक यूरोपीय संघ के तंत्र और नियमों का हिस्सा बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश