1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम व्यक्ति पर महिला ने कीं नस्ली टिप्पणियां

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम व्यक्ति पर महिला ने कीं नस्ली टिप्पणियां

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 04:08 pm IST

ब्रिटेन में 21 साल के पाकिस्तान मूल के एक मुस्लिम व्यक्ति को इफ्तार के बाद सड़क पर चलते वक्त एक महिला द्वारा कथित रूप से नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन में 21 साल के पाकिस्तान मूल के एक मुस्लिम व्यक्ति को इफ्तार के बाद सड़क पर चलते वक्त एक महिला द्वारा कथित रूप से नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि महिला शुक्रवार को इंग्लैंड में वेस्ट यॉर्कशर के एक बाजार में बैठी थी, तभी उसने मुस्लिम व्यक्ति पर टिप्पणियां कीं।

महिला ने कहा, ‘क्या तुम जानते हो कि मैं नस्लवादी क्यों हूं? मेरे अपने देश में? क्योंकि यह तुम्हारी नस्ल है जो हमारे देश को नुकसान पहुंचा रही है। इसके बाद महिला ऩे चिल्लाकर कहा, ‘तुम क्या करने जा रहे हो? ’ द सन ने खबर दी कि महिला ने बिना उकसावे के अपशब्द उस समय कहे जब वह रमजान का रोजा खोल कर जा रहा था। पीड़ित ने अपना फोन निकालकर महिला की टिप्पणियां रिकॉर्ड कर लीं।

पीड़ित ने कहा, 'मैं अपना काम कर रहा था। वह बस मेरे ऊपर बरस पड़ी। मैंने उससे पूछा कि उसकी समस्या क्या है लेकिन वह लगातार बोलती रही। मैं 21 साल का पाकिस्तानी-ब्रिटिश व्यक्ति हूं और हडर्सफील्ड में पला-बढा हूं। मैंने इससे पहले इस तरह के माहौल का सामना कभी नहीं किया। इसके बाद मैं सच में अपने ही देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं।’ पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश