1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बाल्कन के नॉस्ट्रेडेमस की भविष्यवाणी, यूरोप पर होगा मुसलमानों का बड़ा हमला

बाल्कन के नॉस्ट्रेडेमस की भविष्यवाणी, यूरोप पर होगा मुसलमानों का बड़ा हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 26, 2016 01:24 pm IST,  Updated : Jan 26, 2016 02:04 pm IST

बाबा वांगा (वैंजिलिया) पैंडेवा का जन्म 31 जनवरी 1911 में हुआ था और निधन 11 अगस्त 1996 को। वह बुल्गारिया के शहर पेट्रिख में रहती थीं। माना जाता है कि पैंडेवा को भविष्य में होने

wanga- India TV Hindi
wanga

बाबा वांगा (वैंजिलिया) पैंडेवा का जन्म 31 जनवरी 1911 में हुआ था और निधन 11 अगस्त 1996 को। वह बुल्गारिया के शहर पेट्रिख में रहती थीं।

माना जाता है कि पैंडेवा को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता था। उन्होंने कई बड़ी घटनाओं की पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी इस शक्ति की वजह से उन्हें "वाल्कन का नॉस्ट्रेडेमस" भी कहा जाता था।

वांगा देख नहीं सकती थी। वह सिर्फ 12 साल की थी जब उनकी आंखों की रौशनी एक हदसे में जाती रही। वांगा ने 16 साल की उम्र से ही भविष्यवाणियां करनी शुरु कर दी थी। वह अपने पिता की खोई हुई भेड़ को तलाशने में मदद करती थीं। वह बता देती थी कि भेड़ को चोरों ने कहां छुपा रखा है।

30 साल की उम्र में वांगा की ये अद्भुत कला परवान पर चढ़ गई और कई बड़े-बड़े लोग उनसे मिलने आने लगे थे। यहां तक की तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर भी उनसे मिलने आया था और मिलने के बाद मायूस लौटा था।

वांगा ने 2004 के सुनामी और न्यूयॉर्क के ट्विन टॉवर पर हमले की भविष्यवाणी की थी। बाबा यांगा के अनुसार 2016 में "मुस्लिम यूरोप पर हमला बोल देंगे।"

उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2018 में चीन "सुपर पॉवर" बन जाएगा। इसी साल शुक्र ग्रह में "एक नयी तरह की ऊर्जा" मिलेगी।

वांगा की भविष्यवाणी यहीं ख़त्म नहीं होती। उनका कहना है कि अमेरिका का वर्चस्व ख़त्म होने लगेगा और "अफ़्रीकी अमेरिकी" राष्ट्रपति (ओबमा) अमेरिका का आख़िरी अश्वेत राष्ट्रपति होगा।

वांगा ने ट्विन टॉवर पर हमले की भविष्यवाणी 1989 में की थी और कहा था: “भयानक, भयानक! लोहे के पक्षी के हमला के बाद अमेरिकी बंधु मारे जाएंगे। बुश में भेड़िया गरज रहा होगा।” यहां बुश का तात्पर्य तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से है।

एलियन सिखाएंगे मानवजाति को पानी के अंदर रहना, अगली स्लाइड में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश