1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दुनिया के सबसे बूढ़े कपल ने शादी की 90वीं सालगिरह मनाई

दुनिया के सबसे बूढ़े कपल ने शादी की 90वीं सालगिरह मनाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2015 12:35 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 12:35 pm IST

ब्रैडफोर्ड: कहते है शादी एक पवित्र बंधन होता है इसमें जोड़े आपस में साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहें है जो

karam chan and kartari chand- India TV Hindi
karam chan and kartari chand

ब्रैडफोर्ड: कहते है शादी एक पवित्र बंधन होता है इसमें जोड़े आपस में साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहें है जो आजतक एक दूसरे का साथ निभा रहें है शादी के 90 साल बाद भी ये पति-पत्नी आज भी पूरे दिल से एक-दूसरे के साथ है। दुनिया के सबसे बूढ़े कपल जिनकी उम्र को जोड़ा जाए तो 213 साल है उन्होने 11 दिसंबर को अपनी 90वीं शादी की सालगिरह मनाई है। इंग्लैंड के शहर ब्रैडफोर्ड में रहने वाले करम चंद जिनकी उम्र 110 साल है और करतारी चंद जिनकी उम्र 103 साल है केक काट कर अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इन दोनों की शादी 11 दिसंबर 1925 में पूरे सिख रीति-रिवाज के साथ उस समय हुई थी जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था।

हैरानी की बात है कि दोनों का जन्मदिन एक ही महीने में आता है और पिछले महीने दोनों ने ही साथ में अपना जन्मदिन अपने घरवालों और दोस्तों के साथ मनाया। इतनी उम्र होने के बाद भी दोनों ही एक-दूसरे के लिए गिफ्ट खरीदना नहीं भूले। करतारी और करम चंद 1965 में ब्रैडफोर्ड आए थे उनके 8 बच्चे, 27 नवासे और 23 परपोते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश