1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मॉस्को के खिलाफ रची गई थी एक और आतंकी साजिश, रूसी बलों ने हमले से पहले 2 आतंकवादियों को किया ढेर

मॉस्को के खिलाफ रची गई थी एक और आतंकी साजिश, रूसी बलों ने हमले से पहले 2 आतंकवादियों को किया ढेर

 Published : Apr 11, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 05:40 pm IST

रूस ने एक और आतंकी हमले की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि मॉस्को में 22 मार्च को कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले जैसी घटना को यह अंजाम देने की फिराक में थे। मगर रूसी सुरक्षा बलों ने पहले ही इनका काम तमाम कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

मॉस्को: रूस के विशेष बलों ने देश के दक्षिणी हिस्से में आतंकी हमले की साजिश रच रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इसके साथ ही रूस ने 22 मार्च जैसी एक और आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध आतंकी रूस में आतंकी हमला करने की फिराक में थे। मगर उससे पहले ही उन्हें सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने यह जानकारी दी।

रूसी समिति ने कहा कि संदिग्धों के लिए काबर्डिनो-बलकारिया गणराज्य की राजधानी नालचिक के बाहरी इलाके में नाकाबंदी की गई थी। उन्होंने कहा कि संघीय सुरक्षा सेवा के विशेष बलों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद रूसी सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन दोनों संदिग्ध आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि समिति ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध किन गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इससे पहले रूस की राजधानी मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल पर 22 मार्च को बंदूकधारियों ने अचानक आतंकी हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में 145 लोग मारे गए थे। साथ ही दर्जनों लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच यह गोलीबारी हुई है। (एपी)

रूस आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट

रूस बीते 22 मार्च को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही अलर्ट पर है। रूस में सभी तरह की आतंकी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी बीच इन आतंकियों के साथ रूसी सेना की मुठभेड़ होना सामान्य घटना नहीं है। रूसी एजेंसियों को शक है कि ये आतंकी किसी और घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। मगर उससे पहले ही इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है। हालांकि रूसी बलों ने अभी खुलकर इन आतंकियों के बारें में पूरी जानकारी नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें

"1971 की तरह होने वाले हैं पाकिस्तान के दो टुकड़े", पूर्व PM इमरान खान ने जाने क्यों जाहिर की आशंका

वीजा शर्तों का उल्लंघन कर लंदन में अवैध कारोबार करने लगे थे भारतीय, ब्रिटिश अधिकारियों ने 12 लोगों को पकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश