1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'बखमुत पर नहीं हुआ है रूसी कब्जा', जेलेंस्की ने दिया नया बयान, रूस के दावों की खुली पोल!

'बखमुत पर नहीं हुआ है रूसी कब्जा', जेलेंस्की ने दिया नया बयान, रूस के दावों की खुली पोल!

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 21, 2023 08:10 pm IST,  Updated : May 21, 2023 08:10 pm IST

बखमुत पर यूक्रेन यू—टर्न लेते हुए जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बखमुत शहर पर किसी तरह का रूसी कब्जा नहीं हुआ है। बखमुत पर रूसी सेना के कब्जे से रविवार को इनकार कर दिया।

'बखमुत पर नहीं हुआ है रूसी कब्जा', जेलेंस्की ने दिया नया बयान, रूस के दावों की खुली पोल!- India TV Hindi
'बखमुत पर नहीं हुआ है रूसी कब्जा', जेलेंस्की ने दिया नया बयान, रूस के दावों की खुली पोल! Image Source : FILE

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन की जंग जोर शोर से जारी है। यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जे के लिए रूस ने पूरी जान लगा दी है। यही कारण रहा कि रूस ने दावा किया कि बखमुत शहर पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। लेकिन जेलेंस्की ने बखमुत शहर पर रूस के कब्जे से इनकार कर दिया है। बखमुत पर यूक्रेन यू—टर्न लेते हुए जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बखमुत शहर पर किसी तरह का रूसी कब्जा नहीं हुआ है। बखमुत पर रूसी सेना के कब्जे से रविवार को इनकार कर दिया। इसके साथ ही मॉस्को के उन दावों पर संदेह की स्थिति पैदा हो गयी है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेनी शहर पर आधिपत्य जमा लिया है।

आज की तारीख में बखमुत पर कोई रूसी कब्जा नहीं: जेलेंस्की

जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘आज की तारीख तक बखमुत पर कोई रूस का कब्जा नहीं है।’ इससे पहले जेलेंस्की ने बखमुत की स्थिति के बारे में शिखर सम्मेलन में एक सवाल का अंग्रेजी में जवाब दिया था और उनके जवाब की कई लोगों ने यह कहते हुए व्याख्या की थी कि शहर रूसी सेना के हाथों में चला गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था, ‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ भी नहीं बचा है।’ रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसकी निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है। 

रूसी सेना ने झंडा लहराकर किया था कब्जे का दावा

इससे पहले खबर आई थी कि 8 महीने से अधिक समय की भीषण जंग के बाद रूस ने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया। कब्जे के बाद रूसी सैनिकों ने अपने देश का झंडा लहराकर जश्न की तस्वीरें शेयर कीं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के दावा किया था कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है।कुछ घंटों बाद जेलेंस्की ने यह कह​ दिया था कि बखमुत ‘अब केवल हमारे दिलों’ में है। लेकिन बाद में उन्होंने इस बात से इनकार किया और स्पष्ट किया कि आज की तारीख में बखमुत शहर पर रूस का कब्जा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश