1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूके: इंडियन कल्चरल रोड शो में बिखरेगी भारतीय लोक संस्कृति की छटा

यूके: इंडियन कल्चरल रोड शो में बिखरेगी भारतीय लोक संस्कृति की छटा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2022 09:12 am IST,  Updated : Apr 02, 2022 09:14 am IST

यूके के स्लॉग शहर में स्थि​त स्लॉग मित्र मंडल व महाराष्ट्र मंडल लंदन के तत्वावधान में यूके में इंडियन कल्चरल रोड शो आयोजित किया जा रहा है। यह रोड शो शनिवार सुबह 10.30 बजे से होगा। इस दौरान ढोल-ढमाकों के बीच पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

Cultural Road Show, UK- India TV Hindi
Cultural Road Show, UK Image Source : CULTURAL ROAD SHOW, UK

यूके। युनाइटेड किंगडम के स्लॉग शहर में स्थि​त स्लॉग मित्र मंडल व महाराष्ट्र मंडल लंदन के तत्वावधान में यूके में इंडियन कल्चरल रोड शो आयोजित किया जा रहा है। यह रोड शो  शनिवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्लॉग टाउन सेंटर हाईस्ट्रीट (एचएसबीसी बैंक के पास) यूके में आयोजित हो रहा है। इस दौरान रोड वॉक होगी, जो स्लॉग टाउन से शुरू होगी और विल्किन्सन पर संपन्न होगी। इस रोड वॉक के दौरान ढोल—केसर ध्वज, गुढ़ी के साथ ही पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 

भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना रोड शो का उद्देश्य 

यूके में स्थित ब्रिटिश इंडिया प्रवासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय गीत—संगीत और विविध लोकनृत्यों व शास्त्रीय नृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के दर्शन और महत्व को दर्शाना और साथ ही भारत की विविधता में एकता के महत्व को प्रदर्शित करना है। रोड वॉक के दौरान पेरेंट्स अपने बच्चों को भारत की आजादी के संग्राम से जुड़े किसी भी महापुरुष से जुड़ी पोशाक या पारंपरिक पोशाक में तैयार कर सकेंगे, ताकि ये रोड शो और भारत देश के पारंपरिक वैभव को दर्शा सके।

रोड शो में क्या रहेगा खास?

रोड शो में भारतीय नृत्यों की मनोहारी छटा देखने को मिलेगी। इस दौरान पंजाबी लोकनृत्य का उत्साह बिखरेगा, वहीं राजस्थानी लोकनृत्य राजस्थान की लोक संस्कृति के दर्शन होंगे। साथ ही बंगाली व गुजरात का प्रसिद्ध गरबा नृत्य के माध्यम से गुजरात की परंपरा प्रदर्शित होगी। शास्त्रीय नृत्य कथक और भरतनाट्यम की आभा भी रोड शो के दौरान बिखरेगी। यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश