1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्राग में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी, कई लोगों की हुई मौत, पुलिस ने कही ये बात

प्राग में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी, कई लोगों की हुई मौत, पुलिस ने कही ये बात

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 21, 2023 08:51 pm IST,  Updated : Dec 21, 2023 11:06 pm IST

चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में गोलीबारी की भीषण घटना देखने को मिली है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस बाबत किसी भी मृतक या घायलों की जानकारी साझा नहीं की है।

Czech Republic Unknown assailants opened fire in Prague many people died police said this- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

चेक रिपब्लिक के प्राग में गोलीबारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। चेक पुलिस का कहना है कि प्राग शहर में हुए गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है। वहीं इस गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। चेक पुलिस ने राजधानी में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पीड़ितों की जानकारी साझा नहीं की है। उनका कहना है कि जन पलाच स्क्वायर के एक स्कूल में गोलीबारी के बाद से अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। चेक गणराज्य के आंतरिक मंत्री विट राकुसन ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति मारा जा चुका है। राकुसन ने कहा कि घटनास्थल पर कोई अन्य शूटर मौजूद नहीं है और आगे कोई खतरा नहीं है। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग पुलिस के साथ सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि जेन पलाच चौक पर एक स्कूल में गोलीबारी के कारण अधिकारियों को तैनात किया गया है। 

क्या बोले अधिकारी?

वहीं प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने कहाकि चौराहे पर स्थित चार्ल्स विश्वविद्यालय के दार्शनिक संकाय को खाली करा लिया गया है। पुलिस विभाग ने कहा कि चौराहे को सील कर दिया गया है। साथ ही लोगों से सड़कों को छोड़कर अंदर रहने की अपील की गई है। प्राग की बचाव सेवा की प्रवक्ता जाना पोस्टोवा ने पुष्टि की कि कई लोग इस घटना में घायल हुए हैं लेकिन इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है। चेक गणराज्य के गृह मंत्री विट राकुसन ने कहा कि घटनास्थल पर कोई अन्य हमलावर नहीं हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। प्राग की बचाव सेवा ने पुष्टि की कि हमलावर समेत 11 लोग मारे गए हैं। टीम ने बताया कि लगभग 30 अन्य लोगों को चोट आईं, जिनमें नौ गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश