1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन में बाढ़ से बड़ी बर्बादी, अब तक 72 लोगों की मौत और हजारों बेघर

स्पेन में बाढ़ से बड़ी बर्बादी, अब तक 72 लोगों की मौत और हजारों बेघर

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 30, 2024 04:32 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 10:44 pm IST

स्पेन में तेज बारिश और भीषण बाढ़ ने 72 लोगों की जान ले ली है। जगह-जगह बाढ़ और जलभराव के चलते प्रमुख परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे लोगों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

स्पेन में बाढ़ से बर्बादी। - India TV Hindi
स्पेन में बाढ़ से बर्बादी। Image Source : AP

बार्सीलोनाः स्पेन में भयानक बारिश और बाढ़ ने कहर ढा दिया है। इसकी चपेट में आकर कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और हजारों बेघर हो गए हैं। बाढ़ की चपेट में सैकड़ों मकान और दुकान ढह गए हैं। सैकड़ों कारें और अन्य वाहन पानी में बह गए हैं। स्पेन के प्राधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश में अचानक आयी बाढ़ में 72 लोगों की मौत हो गयी, कई कारें बह गयीं, गांवों में पानी भर गया तथा रेल लाइन व राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 

पूर्वी वेलेंशिया क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर स्थापित किया है। मुश्किल में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाया जा रहा है। स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गयी। रेल प्राधिकारियों ने बताया कि मलागा के समीप एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वेलेंशिया शहर और मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित है।

सैकड़ों जवान तैनता

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव टीमें काम कर रही हैं। पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश