1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Heatwave in Britain: ब्रिटेन में पड़ रही गर्मी की मार, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

Heatwave in Britain: ब्रिटेन में पड़ रही गर्मी की मार, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 19, 2022 06:30 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 06:30 pm IST

Heatwave in Britain: ब्रिटेन में लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

Highlights

  • राजधानी लंदन समेत इंग्लैंड के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया
  • हमने पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखा है: मौसम विभाग
  • पूर्वी इंगलैंड में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Heatwave in Britain: दुनिया में हर जगह मौसम और तापमान एक जैसा नहीं होता। भारत में मानसून की एंट्री तो हो चुकी है। लेकिन, जहां देश में बारिश से कई जगहों पर लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा। तो वहीं, कई जगहों पर गर्मी से ज्यादा राहत देखने को नहीं मिली है। इस साल दुनिया में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। इस समय में ब्रिटेन में भीषण गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल हैं। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। हर जगह ब्रिटेन में इस समय लोगों को अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

पहली बार इंग्लैंड में 40 डिग्री सेल्सियस देखा गया

राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक रचेल आयेर्स ने कहा, “ब्रिटेन में मंगलवार का दिन गर्मी के मद्देनजर बेहद अप्रत्याशित हो सकता है, इंग्लैंड के कुछ इलाकों में इस दौरान तापमान संभवतः 41 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंच जाएगा। यह एक रिकॉर्ड होगा। हमने पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखा है।’’

गर्मी के कारण कुछ सड़क मार्गों को बंद किया जा सकता

रचेल आयेर्स के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण कुछ सड़क मार्गों को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रेनों और उड़ानों को भी रद्द करने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर फंसे हुए लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। पूर्वी इंग्लैंड के सफोल्क इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कॉटलैंड और वेल्स इलाकों में भी तापमान काफी ज्यादा रहा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश