1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दुनिया में सबसे लंबे समय तक इस देश के प्रधानमंत्री रहे हुन सेन, अब उन्हीं के सामने बेटा भी बनेगा पीएम

दुनिया में सबसे लंबे समय तक इस देश के प्रधानमंत्री रहे हुन सेन, अब उन्हीं के सामने बेटा भी बनेगा पीएम

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 26, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 02:52 pm IST

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने अगले तीन हफ्ते में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। ताकि उनका सेना प्रमुख बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सके। इस्तीफा देने के बाद हुन सेन अपने बेटे हुन मानेत को पीएम पद की बागडोर सौंपेंगे। वह 38 वर्षों तक कंबोडिया के पीएम रहे। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

हुन सेन, कंबोडिया के प्रधानमंत्री- India TV Hindi
हुन सेन, कंबोडिया के प्रधानमंत्री Image Source : AP

दुनिया में सर्वाधिक समय तक किसी देश के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले कंबोडिया के पीएम हुन सेन ने अब अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन लंबे समय से इस पद पर काबिज हैं। अगले तीन हफ्ते में वह इस्तीफा देकर अपने बेटे को प्रधानमंत्री पद की कमान सौंपने वाले हैं। हुन सेन 38 वर्षों तक कंबोडिया के प्रधानमंत्री रहे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब उन्हीं की आंखों के सामने उनका बेटा भी पीएम बनेगा।

दशकों से कंबोडिया की सत्ता पर आसीन प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा है कि वह तीन सप्ताह में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेत को सत्ता सौंप देंगे। प्रधानमंत्री हुन सेन ने बुधवार को यह घोषणा उस वक्त की जब उनकी पार्टी ‘कंबोडियन पीपुल्स पार्टी’ ने सप्ताहांत में हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी दल का लगभग सूपड़ा साफ करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि पश्चिमी देशों व अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि न तो ये चुनाव स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष।

38 वर्षों तक रहे कंबोडिया के पीएम

हुन सेन पिछले 38 वर्षों से देश की कमान संभाल रहे हैं। वह दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हों प्रधानमंत्री पद पर इतने लंबे वर्षों तक सेवा की है और अब स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल हुसैन अपने बेटे हुन मानेत को सत्ता की बागडोर सौंपने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि वे अपने बड़े बटे हुन मानेत को कमान सौंप देंगे। हुन मानेत फिलहाल देश की सेना के प्रमुख हैं और उन्होंने रविवार को हुए चुनाव में पहली बार संसदीय सीट पर जीत हासिल की है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

सिर्फ 6 माह में इस देश पर हुए 1800 से अधिक आतंकी हमले, जानकर हिल जाएगा दिमाग

अमेरिका के "नासा" में बिजली गुल, टूटा स्पेस स्टेशन से संपर्क, 7 वैज्ञानिक अंतरिक्ष की कक्षा में फंसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।