1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Global Peace Index 2022: आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश, अफगानिस्तान सबसे फिसड्डी, जानिए भारत का कौनसा नंबर

Global Peace Index 2022: आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश, अफगानिस्तान सबसे फिसड्डी, जानिए भारत का कौनसा नंबर

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jun 17, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 01:02 pm IST

Global Peace Index 2022: दुनिया के 163 स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों की रैंक जारी की गई है। इस रैंकिंग में भारत 3 स्टेप चढ़कर अब 135वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल इसका नंबर 138वां था। 

Iceland on Top in Global Peace Index 2022- India TV Hindi
Iceland on Top in Global Peace Index 2022 Image Source : FILE PHOTO

Global Peace Index 2022: ग्लोबल पीस इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश है। वहीं  न्यूजीलैंड और आयरलैंड का नंबर इसके बाद है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 163 स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों की रैंक जारी की गई है। इस रैंकिंग में भारत 3 स्टेप चढ़कर अब 135वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल इसका नंबर 138वां था। 

किन मापदंडों पर जारी होती है रिपोर्ट

ग्लोबल पीस इंडेक्स- 2022 में भारत को शांति के मामले में 'लो कैटेगरी' में रखा गया है। ये इंडेक्स घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष, समाज में सुरक्षा और सुरक्षा, और डिग्री ऑफ मिलिटराइजेशन समेत 23 मापदंडों के आधार पर देशों के मूल्यांकन के बाद जारी किया गया है। वहीं, इस जारी रिपोर्ट के अनुसार हिंसा के चलते 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को 1287 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 10.9% है।

अशांत होकर भी यूरोप सबसे शांत क्षेत्र!

भले ही रूस और यूक्रेन की जंग के कारण यूरोपीय दुनिया का सबसे अशांत क्षेत्र के बतौर देखा जाता हो। लेकिन यह रिपोर्ट यही बताती है कि यूरोप सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है। वहां आइसलैंड यूरोप के देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। डेनमार्क, हंगरी और फिनलैंड यूरोप के 10 सबसे शांतिपूर्ण देशों में शामिल हैं। 

ये हैं दुनिया के 10 शांत देश

दुनिया का सबसे शांत देश आइसलैंड पिछले वर्ष भी सबसे शांत देशों में नंबर वन की पोजिशन पर था। वहीं न्यूजीलैंड भी पिछले लगातार दो सालों से दूसरे नंबर का शांत देश बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड तीसरे नंबर पर है, जो पिछले वर्ष 8वें नंबर पर था। वहीं डेनमार्क एक पायदान गिरकर चौथे नंबर पर आ गया है, जो कि पिछले वर्ष तीसरे नंबर पर था। आस्ट्रिया एक स्थान चढ़कर पांचवे, पुर्तगाल छठे नंबर पर है। वहीं स्लो​वानिया पिछले वर्ष चौथे नंबर पर था, पर ​इस साल की रिपोर्ट के अनुसार यह रैंकिंग में गिरकर 7वें नंबर पर आ गया है। चेक रिपब्लिक आठवें और सिंगापुर 9वें नंबर पर है। शांत देशों की ​इस रिपोर्ट में जापान ने एक स्थान की गिरावट दर्ज ​की है। वह पिछले साल 9वें नंबर पर था। इस बार वह टॉप 10 शांत देशों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

ये हैं सबसे अशांत देश

वहीं दुनिया के अशांत देशों की सूची में अफगानिस्तान पिछले साल की तरह इस साल भी सबसे अंतिम पायदान पर यानी 163वें नंबर पर है। यमन 162वें, सीरिया 161, रूस 160 और दक्षिणी सूडान 159वें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश