1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. उत्तरी आयरलैंड में हुई भीषण गोलीबारी, 3 लोगों की मौत; गंभीर रूप से घायल हुआ एक शख्स

उत्तरी आयरलैंड में हुई भीषण गोलीबारी, 3 लोगों की मौत; गंभीर रूप से घायल हुआ एक शख्स

 Published : Jul 23, 2025 11:29 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 11:29 pm IST

उत्तरी आयरलैंड के एक ग्रामीण इलाके में गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी बेलफास्ट से करीब 120 किलोमीटर दूर हुई है।

आयरलैंड पुलिस- India TV Hindi
आयरलैंड पुलिस Image Source : AP

लंदन: उत्तरी आयरलैंड के एक ग्रामीण इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस और एंबुलेंस सेवा ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उत्तरी आयरलैंड विधानसभा में उस क्षेत्र की सदस्य जेम्मा डोलन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे ‘घरेलू घटना’ बताया है। 

आयरलैंड की पुलिस ने क्या कहा?

उत्तरी आयरलैंड की पुलिस सेवा ने बताया कि राजधानी बेलफास्ट से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मैग्यूरेसब्रिज गांव में हुई गोलीबारी की इस घटना से अब वहां लोगों को कोई खतरा नहीं है। पुलिस सेवा के अनुसार स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह आठ बजे के बाद पुलिस और पैरामेडिक्स को गांव में घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचे चिकित्साकर्मियों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक घायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक है। 

आयरलैंड पुलिस
Image Source : APआयरलैंड पुलिस

एक ही घर के हैं चारों शख्स

पुलिस अधीक्षक रॉबर्ट मैकगोवन ने कहा, ‘‘चारों को गोली लगी और मैं पुष्टि कर सकता हूं कि चारों व्यक्ति एक ही घर के हैं।’’ उत्तरी आयरलैंड विधानसभा की एक अन्य सदस्य डेबोरा एर्स्किन ने कहा, ‘‘एक ग्रामीण, शांत इलाके’’ में हुई गोलीबारी से पूरा समुदाय ‘‘स्तब्ध’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह जो कुछ हुआ, उससे हर कोई बेहद आहत है।’’ (एपी)

यह भी पढ़ें: 

भारत से बातचीत के लिए फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने दिया बड़ा बयान

चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर बना रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बांध, अब दिया बयान; कहा- 'भारत और बांग्लादेश...'

आकाशीय बिजली गिरने से हर साल दुनिया में होता है कितना नुकसान? जानकार हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश