1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'दशहरा' से पहले लंदन में अपने ही बच्चे के खिलाफ 'रावण' बने मां-बाप, 3 साल की बेटी को भूख से तड़पाकर मारा

'दशहरा' से पहले लंदन में अपने ही बच्चे के खिलाफ 'रावण' बने मां-बाप, 3 साल की बेटी को भूख से तड़पाकर मारा

 Published : Oct 01, 2025 07:54 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 07:54 pm IST

ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल का एक दंपति दशहरे के पहले ही असली राणव बन गया। आरोप है कि इस जोड़े ने अपनी ही 3 साल की बेटी को भूख से तड़पाकर मार डाला।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

लंदन: दशहरा के एक दिन पहले ही लंदन में रावण का असली रूप सामने आया है। यहां एक भारतीय दंपति अपने ही मासूम बच्चे की जान लेने के लिए रावण बन बैठे। इन मां-बाप ने मिलकर अपनी 3 साल की बेटी को ऐसी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा है, जिसके बारे में जानकर आपके रगों का खून खौल उठेगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि भला कोई मां-बाप अपने ही मासूम बच्ची के साथ भला ऐसा कैसे कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने अपनी बेटी को जानबूझकर भूखा रखा, ताकि तड़पकर उसकी मौत हो।

 

अपनी ही बच्ची को तड़पा कर मारा

यह घटना लंदन की है। यहां भारतीय मूल के एक दंपति ने अपनी बच्ची को लंबे समय तक भूखा रखा और तड़पाकर उसकी जान ले ली। जब यह मामला अदालत के सामने आया तो जजों के भी होश फाख्ते हो गए। अदालती सुनवाई के दौरान भारतीय मूल के इस दंपति पर अपनी बच्ची को "जानबूझकर भूखा रखने" का आरोप लगाया गया, जिसके कारण मासूम बच्ची की मौत हो गई।  दंपति पर करीब दो साल पहले अपनी तीन साल की बेटी की हत्या का आरोप है। 

बेटी को मारते-पीटते भी थे दंपति

मनप्रीत जटाना (34) और जसकीरत सिंह उप्पल (36) को पेनेलोप चंद्री की हत्या के आरोप में मंगलवार को ओल्ड बेली आपराधिक अदालत में पेश किया गया। अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ की एक खबर के अनुसार, दंपति पर हत्या, बच्ची की मृत्यु का कारण बनने या उसे मरने के लिए छोड़ देने, जानबूझकर कष्ट या चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायाधीश लिन टेटन ने दोनों को 16 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया है, जहां वे दोषी या निर्दोष होने की दलील देंगे ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि मामला सजा या ‘जूरी ट्रायल’ की ओर बढ़ेगा या नहीं। अभियोजन पक्ष का दावा है कि जटाना और उप्पल ने अपनी बेटी के साथ “लंबे समय तक” दुर्व्यवहार किया और उसे “जानबूझकर भूखा रखा”, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। 

 

पोस्टमार्टम में भी हुई थी भूख से मौत की पुष्टि

अदालत को बताया गया कि पुलिस को पेनेलोप का "बेहद बदहाल’’ स्थिति में शव दिसंबर 2023 में एक चादर में लिपटा हुआ मिला था। शव के अंत्यपरीक्षण में पता चला कि उसकी मौत का कारण कुपोषण था। अभियोजन पक्ष के हवाले से कहा गया कि रोग संबंधी निष्कर्षों से पता चला कि उसे "लंबे समय तक भुखमरी के कारण घातक कीटोएसिडोसिस हुआ।" इससे पहले, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा था कि लंदन की आपातकालीन सेवाओं को 17 दिसंबर, 2023 की शाम को हेस में पेनाइन वे स्थित एक आवास पर बुलाया गया था, जहां बच्ची मृत पाई गई थी। बच्ची की मौत की जांच लंबे समय तक जारी रही। पिछले महीने जटाना और उप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया।  (भाषा)

यह भी पढ़ें

Trump की शांति योजना के बीच इजरायल ने गाजा पर फिर बरसाये बम, 16 फिलिस्तीनियों की मौत

इथियोपिया में ढहा निर्माणाधीन चर्च, कम से कम 25 लोगों की मलबे में दबकर मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश