1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में भी दादागिरी से नहीं माना चीन! उसकी एंबेसी के स्टाफ ने तिब्बती प्रदर्शनकारियों को करंट वाले Stun Baton से डराया, अब होगी जांच

लंदन में भी दादागिरी से नहीं माना चीन! उसकी एंबेसी के स्टाफ ने तिब्बती प्रदर्शनकारियों को करंट वाले Stun Baton से डराया, अब होगी जांच

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 18, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 02:23 pm IST

यूनाइटेड किंगडम में स्टन बैटन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, तिब्बती प्रदर्शनकारियों के कैंडललाइट मार्च के दौरान चीनी दूतावास के सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से स्टन बैटन से डराने की कोशिश की।

चीनी दूतावास के स्टाफ...- India TV Hindi
चीनी दूतावास के स्टाफ ने Stun Baton से तिब्बती प्रदर्शनकारियों को डराया। Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो)

यूनाइटेंड किंगडम के लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन आरोपों की पड़ताल शुरू कर दी है जिनमें ये बताया गया था कि लंदन में मौजूद चीनी दूतावास के सुरक्षाकर्मियों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे तिब्बती लोगों को डराने-धमकाने के लिए हाई-वोल्टेज स्टन बैटन का प्रयोग किया। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम के कानून के तहत स्टन बैटन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, कैंडललाइट मार्च के दौरान चीनी दूतावास के स्टाफ ने कथित रूप से स्टन बैटन से प्रदर्शनकारियों को डराया।

लोबगा रंगजेन को श्रद्धांजलि देने जमा हुए थे लोग

तिब्बती प्रवासियों के न्यूज पोर्ट Phayul की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात बीते 3 जुलाई की शाम को सेंट्रल लंदन के पोर्टलैंड प्लेस में मौजूद चीनी दूतावास के बाहर हुई। उस जगह तिब्बती प्रवासी और मानवाधिकार समर्थक लोबगा रंगजेन को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे। लोबगा रंगजेन, तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले एक एक्टिविस्ट थे, जिनकी मौत 2 जुलाई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर के बाहर आत्मदाह के बाद हो गई थी

स्टन बैटन से डराते दिखे चीनी दूतावास के सुरक्षाकर्मी

रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के एडवोकेसी ग्रुप 'फ्री तिब्बत' की तरफ से रिलीज किए गए वीडियोज में चीनी दूतावास के सुरक्षाकर्मी कथित रूप से स्टन बैटन से चिंगारी छोड़ते हुए, उसे लहराते हुए और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले तिब्बतियों की तरफ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों का मानना है कि यह भीड़ को डराने-धमकाने का प्रयास था।

अपनी सीमा के बाहर भी डरा-धमका रहा चीन

इस वारदात के बारे में पता चलने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। हालांकि, इस घटना ने चीन की तरफ से कथित तौर पर देश की सरहदों के बाहर भी लोगों को डराने-धमकाने और दबाने की कार्रवाई को लेकर नई तरह की चिंताएं पैदा कर दी हैं। तिब्बत के संगठनों और मानवाधिकार गुटों ने इस टकराव को चीन की सरहदों से बाहर तक फैले डराने-धमकाने के रवैये का एक उदाहरण कहा है।

स्टन बैटन क्या होता है?

स्टन बैटन, बचाव के लिए प्रयोग होने वाला हथियार है जो हमलावर को कुछ वक्त तक बेअसर करने के लिए हाई-वोल्टेज और कम-एम्परेज वाली बिजली का इस्तेमाल करता है। इसकी बनावट में डंडे की तरह होता है, जिसके एक सिरे पर बिजली का करंट छोड़ने वाले प्रोब होते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें एक्टिवेशन स्विच या डिसेबल पिन जैसे फीचर्स भी होते हैं।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- दलाई लामा को क्यों भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी? क्या है तिब्बत के लोगों पर चीन के जुल्म की कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश