1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पूरी दुनिया ई-स्कूटर के पीछे भाग रही, पर पेरिस में लग गया बैन, जानिए ऐसा क्यों?

पूरी दुनिया ई-स्कूटर के पीछे भाग रही, पर पेरिस में लग गया बैन, जानिए ऐसा क्यों?

 Published : Apr 04, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 03:46 pm IST

पेरिस के लोगों ने एक जमनत संग्रह में अपने शहर की सड़कों पर किराए पर मिलने वाले ई-स्कूटरों पर रोक लगाने के पक्ष में मतदान किया है।

ई-स्कूटर से लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं- India TV Hindi
पेरिस में ई-स्कूटर से लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं Image Source : VIATOR

पेरिस के लोगों ने एक जमनत संग्रह में अपने शहर की सड़कों पर किराए पर मिलने वाले ई-स्कूटरों पर रोक लगाने के पक्ष में मतदान किया है। लिहाजा अब पेरिस की गलियों से 1 सितंबर, 2023 तक बैटरी से चलने वाले रेंटल स्कूटरों को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इस साल सितंबर में ही पेरिस को रेंटल ई-स्कूटर देने वाली तीन कंपनियों (डॉट, टीयर और लाइम) के कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो रहे हैं। पेरिस की सड़कों पर फिलहाल लगभग 15,000 ई-स्कूटर दौड़ रहे हैं। लेकिन पेरिस को इतना बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, उसके ये अहम कारण हैं- 

ई-स्कूटर से लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं

दरअसल, यह फैसला महीनों की गहन चर्चा के बाद लिया गया। आंकड़ों की मानें तो, पिछले कुछ सालों में ई-स्कूटर या ट्रॉटिनेट से जुड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में खासा उछाल देखा गया है। DW के मुताबिक, पेरिसवासियों के एक जनमत संग्रह में जहां कुल 89 फीसदी मतदाताओं ने प्रस्तावित प्रतिबंध का समर्थन किया, वहीं 11 फीसदी ने इसका विरोध किया। हालांकि, 1.3 मिलियन योग्य मतदाताओं में से केवल 7 प्रतिशत लोगों ने ही जनमत संग्रह में हिस्सा लिया।

बड़े पैमाने पर लोगों ने दी अपनी राय 
ई-स्कूटर बैन करने को लेकर जनमत संग्रह के परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए, पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने कहा, "पेरिसवासियों ने रेंटल ई-स्कूटर रखने के खिलाफ बड़े पैमाने पर अपनी राय दी है"। उन्होंने कहा, "लोगों ने हमें एक बहुत स्पष्ट रोडमैप दिया है और हम उनके फैसले का पालन करने जा रहे हैं।"

ट्रैफिक के लिए खतरा हैं ये ई-स्कूटर
गौरतलब है कि 2018 में ई-स्कूटर आने के बाद पेरिस यूरोप के पहले शहरों में से एक बन गया जिसने इन्हें उपयोग में लाया था। कारों के विकल्प के रूप में देखे जाने वाले इन ई-वाहनों को यूजर्स मोबाइल ऐप की मदद से कहीं से भी ले और छोड़ सकते हैं। हालांकि, ट्रोटिनेट (रेंटल ई-स्कूटर) जल्द ही मुश्किल को कारण बन गए। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में कहा गया कि पेरिस के लोगों ने कई शिकायतें की कि ये ई-स्कूटर ट्रैफिक के लिए खतरा हैं।

ट्रैफिक नियमों की उड़ रहीं धज्जियां 
इन रेंटल ई-स्कूटर के खिलाफ प्रतिक्रिया तब और बढ़ गई जब उन्हें पर्यटक खूब इस्तेमाल करने लगे। आरोप है कि लोग लापरवाही से बैटरी से चलने वाले इन वाहनों की सवारी कर रहे हैं, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और गंभीर दुर्घटनाएं कर रहे हैं। लिहाजा स्थानीय प्रशासन ई-स्कूटर के लिए फिक्स्ड पार्किंग जोन बनाए, हाई स्पीड पर लिमिट सेट की और ऑपरेटर्स की संख्या को भी सीमित किया।

2022 में ई-स्कूटर से हुए सैंकड़ो हादसे
लेकिन प्रशासन के इन उपायों के बावजूद भी पेरिसवासियों के बीच ई-स्कूटर के प्रति बढ़ती घृणा कम नहीं हुई क्योंकि उनसे जुड़ी दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। डीडब्ल्यू ने हाल ही में बताया कि पेरिस में साल 2022 में ई-स्कूटर या इसी तरह के वाहनों से जुड़े 459 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से तीन घातक थीं।

पेरिस की मेयर हिडाल्गो ने करवाया जनमत संग्रह
इसी साल जनवरी में, मेयर हिडाल्गो ने पेरिस की सड़कों पर ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए जनमत संग्रह की घोषणा की थी। रिपोर्टों के अनुसार, शहर के 1.38 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं में से 1,03,000 से अधिक लोगों ने अपने मतपत्र डाले और उनमें से अधिकांश ने पेरिस से ई-स्कूटरों को हटाने का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें-

नीदरलैंड में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, खेत में जा गिरा एक डिब्बा

इमरान खान को जिले शाह की हत्या, हिंसा और आगजनी मामले में मिली अग्रिम जमानत
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश