1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM मोदी फरवरी में जाएंगे फ्रांस, AI शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं को देंगे सुझाव

PM मोदी फरवरी में जाएंगे फ्रांस, AI शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं को देंगे सुझाव

 Published : Jan 11, 2025 11:32 am IST,  Updated : Jan 11, 2025 11:32 am IST

प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में फ्रांस के दौरे पर जाने वाले हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी 11-12 फरवरी को फ्रांस के एआई शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। Image Source : PTI

पेरिस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे। वह यहां होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी है। मैक्रों ने कहाकि फ्रांस आगामी 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है। यह हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा।

मैक्रों ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे। यह (एआई शिखर सम्मेलन) हमें सभी शक्तियों, आईईए, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद करने में सक्षम बनाएगा।’’ फ्रांस के राष्ट्रपति इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांसीसी राजदूतों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात बताई। 

पीएम मोदी का सुझाव होगा अहम

पीएम मोदी इस दौरान एआई की महत्वा और इसके दुरुपयोग को लेकर दुनिया भर के नेताओं को अहम सुझाव दे सकते हैं। विश्व भर में इस दौरान पीएम मोदी की बात को गर्व के साथ सुना जाता है। फ्रांस24 पर प्रसारित किए गए मैक्रों के भाषण के अनुसार, उन्होंने 2025 के लिए अपनी विदेश नीति प्रस्तुत की और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद वाशिंगटन के साथ इसके संबंधों सहित कई विषयों पर बात की। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश