1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. आज से शुरू हो रहा है PM मोदी का विदेश दौरा, पहले पोलैंड फिर यूक्रेन की करेंगे यात्रा

आज से शुरू हो रहा है PM मोदी का विदेश दौरा, पहले पोलैंड फिर यूक्रेन की करेंगे यात्रा

 Published : Aug 21, 2024 06:42 am IST,  Updated : Aug 21, 2024 06:42 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी पोलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। लॉड्ज की गवर्नर डोरोटा रिल ने पीएम मोदी की यात्रा को पोलैंड और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : FILE AP

PM Narendra Modi Poland Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21-08-2023) को पोलैंड के लिए रवाना रवाना होंगे। पोलैंड के बाद पीएम मोदी यूक्रेन का भी दौरा करने वाले हैं। पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। पोलैंड के वारसॉ में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यहां वो राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। 

लॉड्ज की गवर्नर ने क्या कहा?

लॉड्ज की गवर्नर डोरोटा रिल ने पीएम मोदी की यात्रा को पोलैंड और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होंने भारत और पोलैंड के संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पोलैंड भारत को व्यापार और अन्य सहयोग के लिए एक बड़े साझेदार के रूप में देखता है। रिल ने कहा, पोलैंड से कई व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल नियमित रूप से भारत जाते हैं। 

अहम है यात्रा

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को महत्वपूर्ण है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत और पोलैंड के बीच एक अनोखा संबंध 1940 के दशक के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय से है, जब पोलैंड की छह हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने भारत की दो रियासतों- जामनगर और कोल्हापुर - में शरण ली थी। 

पोलैंड के बाद यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी

पोलैंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन भी जाएंगे जहां वो व्यापार, मानवीय सहायता समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन में वह भारतीय समुदाय के छात्रों तथा अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था, जहां उन्हें रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन ने रूस पर किया घातक वार, सेयम नदी पर बने सभी तीन पुलों को किया ध्वस्त

पूर्व सऊदी अधिकारी का दावा, प्रिंस सलमान ने शाही आदेश पर किए पिता के जाली हस्ताक्षर, फिर शुरू हुई जंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश