1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेलारूस के राष्ट्रपति को दिया गया जहर! पुतिन से मिलने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती

बेलारूस के राष्ट्रपति को दिया गया जहर! पुतिन से मिलने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 29, 2023 03:56 pm IST,  Updated : May 29, 2023 03:56 pm IST

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंकों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करना पड़ा। इस घटना के बाद बेलारूस के कई लोगों का दावा है कि लुकाशेंकों को रूस में जहर दिया गया है।

बेलारूस के राष्ट्रपति को दिया गया जहर! पुतिन से मिलने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
बेलारूस के राष्ट्रपति को दिया गया जहर! पुतिन से मिलने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती Image Source : AP

Belarus President News: बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। मास्के में हुई इस मुलाकात के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंकों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करना पड़ा। इस घटना के बाद  बेलारूस के कई लोगों का दावा है कि लुकाशेंकों को रूस में जहर दिया गया है। इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्‍हें मॉस्‍को स्थित सेंट्रल क्लिनिक हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यहां उनकी देखभाल के लिए रूस के सबसे अच्छे विशेषज्ञों को लगाया गया है। 

बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी। इसके तुरंत बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। , सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि खून को साफ तब किया जाता है, जब शरीर में जहर फैल जाता है। यही कारण है कि बेलारूस के राष्ट्रपति कोज हर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

पुतिन के करीबी माने जाते हैं रूसी राष्ट्रपति

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको को रूस के राष्ट्रपति पुतिन का काफी करीबी माना जाता है। इससेपहले जब रूस की विक्ट्री डे परेड हुई थी, तब उसमें भी लुकाशेंको शामिल हुए थे। वैसे बीते कई समय से लुकाशेंको की तबीयत भी खराब ही चल रही है। हालांकि लुकाशेंको ने कहा था कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे।

परमाणु हथियारों के समझौते को लेकर दिया था बयान

लुकाशेंको ने रविवार को ही रूस के एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस और रूस के साथ आते हैं तो उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को ही लुकाशेंको ने ये भी दावा किया था कि रूस से उसे कुछ रणनीतिक रूप से अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता भी हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश