1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जंग के बाद इस देश में होगी पुतिन की पहली विदेश यात्रा, युद्ध अपराध के वारंट के बाद देश से बाहर है गिरफ्तारी का डर

जंग के बाद इस देश में होगी पुतिन की पहली विदेश यात्रा, युद्ध अपराध के वारंट के बाद देश से बाहर है गिरफ्तारी का डर

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 30, 2023 12:16 pm IST,  Updated : Aug 30, 2023 01:08 pm IST

रूस से बड़ी खबर आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश से बाहर यात्रा करने के लिए राजी हो गए हैं। जानिए वे किस देश की यात्रा पर जाएंगे।

जंग के बाद इस देश में होगी पुतिन की पहली विदेश यात्रा, युद्ध अपराध के वारंट के बाद देश से बाहर है गि- India TV Hindi
जंग के बाद इस देश में होगी पुतिन की पहली विदेश यात्रा, युद्ध अपराध के वारंट के बाद देश से बाहर है गिरफ्तारी का डर Image Source : PTI

Putin China Visit: रूस और यूक्रेन की जंग के बाद से ही रूस के राष्ट्रपति किसी भी देश की यात्रा करने से बचते रहे हैं। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ युद्ध अपराधी होने का गिरफ्तारी वारंट जारी करना है। इस संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए वे किसी भी देश में यात्रा करने से बचते रहे हैं। चाहे वो जी 20 शिखर सम्मेलन हो या दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ब्रिक्स समिट हो। दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि हाल ही में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवेगनी प्रिगोझिन की मौत के बाद उन पर वैगनर ग्रुप के लड़ाकों द्वारा हमला किए जाने की चेतावनी जारी की गई थी। इस कारण भी वे देश से बाहर कहीं जाने से बच रहे हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस से बड़ी खबर आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश से बाहर यात्रा करने के लिए राजी हो गए हैं। जानिए वे किस देश की यात्रा पर जाएंगे।

रूस और यूक्रेन की जंग के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन किसी देश की यात्रा पर जा रहे हैं। पुतिन अपने दोस्त देश चीन की यात्रा पर अक्टूबर में जाने पर सहमत हो गए हैं। यह जंग के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ऐसे राष्ट्राध्यक्ष रहे, जिसने भी जंग के दौरान ही रूस की यात्रा की थी। वहीं पिछले दिनों चीन के रक्षामंत्री ने भी रूस की यात्रा की थी। इसके बाद अब खबर आई है कि पुतिन भी चीन की यात्रा पर अक्टूबर में जाने वाले हैं। 

जिनपिंग का निमंत्रण स्वीकारा, यात्रा की हो रही तैयारी

दरअसल, कथित युद्ध अपराधों (यूक्रेन में) के लिए उनकी गिरफ्तारी का वारंट अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन इस साल के अंत में बेल्ट एंड रोड फोरम के लिए चीन में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ब्लूमबर्ग ने नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति द्वारा सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद क्रेमलिन पुतिन की चीन यात्रा की तैयारी कर रहा है। 

वारंट की घोषण के बाद से पुतिन ने रूसी सीमाएं नहीं की पार

युद्धग्रस्त यूक्रेन की अपनी यात्रा के अलावा, हेग की अदालत द्वारा वारंट की घोषणा के बाद से पुतिन ने रूसी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार नहीं किया है। अगस्त में, पुतिन दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि कोपेनहेगन में स्थानीय सरकार ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय अदालत में हस्ताक्षरकर्ता के रूप में उन्हें गिरफ्तार करने के आईसीसी के आदेश का पालन करेगी। पुतिन ने सितंबर में नई दिल्ली में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन से भी खुद को अलग कर लिया है, हालांकि भारत आईसीसी पर हस्ताक्षरकर्ता नहीं है। फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से पुतिन ने केवल पड़ोसी पूर्व सोवियत संघ देशों और ईरान की यात्रा की है। पुतिन ने कीव में सैन्य आक्रमण शुरू करने से पहले फरवरी 2022 में चीन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Read: 

जिस विमान से प्रिगोझिन की हुई मौत, उसकी जांच से रूस ने किया इनकार

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, सर्दियों में महामारी फैलने की चेतावनी, बाइडेन ने कहा 'बनाओ नई वैक्सीन'

गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शन तेज, लोगों ने पाकिस्तान में गृहयुद्ध और भारत में विलय की दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश