1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Putin's Daughter Dating Zelensky: रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को है 'जेलेंस्की' से प्रेम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Putin's Daughter Dating Zelensky: रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को है 'जेलेंस्की' से प्रेम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Edited By: Malaika Imam
 Published : May 20, 2022 01:45 pm IST,  Updated : May 20, 2022 01:56 pm IST

Putin's Daughter Dating Zelensky: पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा के बॉयफ्रेंड का नाम इगोर जेलेंस्की है, जिनका नाम यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के नाम से मिलता है।

Vladimir Putin- India TV Hindi
Putin's Daughter Dating Zelensky Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 'जेलेंस्की' से प्रेम करती हैं पुतिन की बेटी कैटेरीना
  • बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं जा पा रही हैं म्यूनिख
  • रूसी राष्ट्रपति की छोटी बेटी हैं कैटेरीना तिखोनोवा

Putin's Daughter Dating Zelensky: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जेलेंस्की से नफरत जगजाहिर है, लेकिन बेटी कैटेरीना तिखोनोवा 'जेलेंस्की' से प्रेम करती हैं। दरअसल, जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र सामने आया है कि पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा के बॉयफ्रेंड का नाम इगोर जेलेंस्की है, जिनका नाम यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिलता है। 

पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा और इगोर जेलेंस्की पिछले करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन पर हमले के पुतिन के फैसले ने उनके आस-पास के लोगों को प्रभावित किया है और इसका असर उनकी बेटी पर भी पड़ा है, क्योंकि कैटेरीना मॉस्को से म्यूनिख अपने बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं जा पा रही हैं।

साल 1986 में जन्मी कैटेरीना व्लादिमीर पुतिन की छोटी बेटी हैं। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक सका और दोनों ने 2017 में अलग होने का फैसला ले लिया था। वहीं, कैटरीना के बॉयफ्रेंड जेलेंस्की डांसर हैं। उनकी उम्र 52 साल है। जेलेंस्की ने इससे पहले कोरियोग्राफर याना सेरेब्रीकोवा से शादी की थी, जिनसे जेलेंस्की को एक बेटा और दो बेटियां हैं।

दो सालों में 50 बार जेलेंस्की से मिलने गईं  म्यूनिख

पश्चिमी देशों में रहने वाले रूसियों के प्रति पुतिन नाराजगी जाहिर करते रहे हैं, तो वहीं उनकी बेटी सरकारी सुरक्षा के साथ अपने बॉयफ्रेंड से मिलने म्यूनिख जाती थीं रिपोर्ट में कहा गया कि कैटेरीना 2017 से 2019 के बीच करीब 50 बार जेलेंस्की से मिलने म्यूनिख गई थीं। वहीं 2022 की शुरुआत में दोनों म्यूनिख में साथ रह रहे थे।गौरतलब है कि 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन की बीच जंग लगातार जारी है। जंग ने दोनों देशों के नागरिकों को प्रभावित किया है। वहीं, रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही का आलम जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश