1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन के अनाज एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर हमला कर किया तबाह, गहरा सकता है अनाज संकट

रूस ने यूक्रेन के अनाज एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर हमला कर किया तबाह, गहरा सकता है अनाज संकट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 04, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 04:19 pm IST

इजमेल पोर्ट यूक्रेन के ओडिया इलाके में बहने वाली दानुबे नदी पर बना है। रूस के ड्रोन हमले में पोर्ट के वेयरहाउस, प्रोडक्शन बिल्डिंग, कृषि मशीनरी और उपकरणों को भारी क्षति हुई है।

रूस ने यूक्रेन के अनाज एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर हमला कर किया तबाह, गहरा सकता है अनाज संकट- India TV Hindi
रूस ने यूक्रेन के अनाज एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर हमला कर किया तबाह, गहरा सकता है अनाज संकट Image Source : FILE

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के खाद्यान्न एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर रूसी हमले में यह बंदरगाह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जंग की वजह से दुनियाभर में खाद्यान्न का निर्यात बाधित हुआ है। इससे दुनिया के कई देशों में अनाज संकट गहरा सकता है। क्योंकि यूक्रेन और रूस अकेले मिलकर ही दुनिया का 25 फीसदी के करीब खाद्यान्न निर्यात​ करते हैं। रूस ने यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह पर ताजा हमले किए हैं यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीन पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन के बीच सोमवार को मुलाकात से पहले हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजमेल पोर्ट यूक्रेन के ओडिया इलाके में बहने वाली दानुबे नदी पर बना है। रूस के ड्रोन हमले में पोर्ट के वेयरहाउस, प्रोडक्शन बिल्डिंग, कृषि मशीनरी और उपकरणों को भारी क्षति हुई है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन बंदरगाह से यूक्रेन द्वारा उत्पन्न अनाज का भारी मात्रा में निर्यात होता था। पोर्ट के क्षतिग्रस्त होने से उन 

गहरा सकता है वैश्विक खाद्यान्न संकट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजमेल बंदरगाह यूक्रेन के ओडिसा क्षेत्र में दानुबे नदी पर बना है। रूस के ड्रोन हमले में बंदरगाह के वेयरहाउस, प्रोडक्शन बिल्डिंग, कृषि मशीनरी और उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े खाद्यान्न निर्यातक देशों में से एक है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से खाद्यान्न निर्यात बाधित हुआ है और इसका असर पूरी दुनिया में खाद्यान्न संकट के रूप में देखा जा रहा है। खासकर अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के कई देशों में खाद्यान्न संकट ज्यादा गंभीर है। अब अनाज निर्यात के लिए तैयार बंदरगाह पर हमले से खाद्यान्न संकट गहरा सकता है। 

वैश्विक संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की, रूस के साथ खाद्यान्न निर्यात के लिए काला सागर समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यूक्रेन से खाद्यान्न निर्यात हो सके। इसे लेकर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को अहम बैठक होनी है, लेकिन इस बैठक से पहले ही यूक्रेन के बंदरगाह पर बड़ा हमला हुआ है, जिसमें खाद्यान्न का निर्यात करने वाले यूक्रेन के अहम बंदरगाह को भारी नुकसान हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश